‘होटल का कमरा, युवक-युवती और फिर…’, कानपुर के होटल सूर्या में आखिर क्या हुआ? कि मच गई सनसन

0
‘होटल का कमरा, युवक-युवती और फिर…’, कानपुर के होटल सूर्या में आखिर क्या हुआ? कि मच गई सनसन


Last Updated:

Kanpur Couple News: कानपुर के एक होटल में एक कपल जहर खाकर जान दे दिया. दोनों के शव होटल के कमरे में मिले. मृतकों की पहचान फतेहपुर के दिग्विजय सिंह और उन्नाव की शिवांगी तिवारी के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

कानपुर के एक होटल में संदिग्ध अवस्था में कपल का शव मिला.

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक कपल का होटल में जान देने के बाद से हड़कंप मच गया है. कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ‘होटल सूर्या’ के एक कमरे में एक युवक और युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है और आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दी है.

होटल के रजिस्टर और उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर दोनों मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है. पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक का नाम दिग्विजय सिंह है, जो फतेहपुर जिले का रहने वाला था. वहीं, युवती की पहचान शिवांगी तिवारी के रूप में हुई है, जो पड़ोसी जिले उन्नाव (मगरवारा) की निवासी थी.

क्या कहा पुलिस ने?

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कानपुर के एसीपी आनंद ओझा ने बताया कि, ’11 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:30 बजे कलेक्टरगंज थाने पर एक सूचना आई थी कि होटल सूर्या में एक युवक और युवती ने कुछ विषाक्त (जहरीला) चीज खा ली है और उनकी तबीयत खराब हो गई है. सूचना मिलते ही तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर कलेक्टरगंज मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए.’

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

एसीपी आनंद ओझा ने आगे बताया कि अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों का परीक्षण किया, जिसमें दोनों को मृत पाया गया. पुलिस ने होटल में दोनों की एंट्री डिटेल्स को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है. मृतकों के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है.

फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. अब पुलिस और परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर इन दोनों ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *