अमेठी के 13 ब्लॉकों के गांवो में जाकर आरसेटी की टीम जाकर बताएगी बिजनेस के गुण, जाने
Last Updated:
आरसेटी की बिजनेस टीम अमेठी के 13 विकासखंडों के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को उनके मन मुताबिक बिजनेस की सलाह देती है. ऐसे में जो भी व्यक्ति छोटे से छोटा और बडा से बड़ा रोजगार और बिजनेस शुरू करना चाहे उसे मुफ्त में प्रशिक्षण के साथ बिजनेस में होने वाले सावधानियां और इसकी बारीकियां के बारे में आसानी से समझाया जाता है. जिससे वह कम लागत में अपना अच्छा बिजनेस शुरू कर सके और अच्छी कमाई कर सके. ग्रामीण क्षेत्रों में जिन बिजनेस के क्रेज साल भर रहते हैं
अमेठी: ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग अच्छे रोजगार की तलाश में होते हैं उनका खुद का अच्छा बिजनेस हो जिससे अच्छी कमाई कर सकें लेकिन अक्सर लोग जागरूकता के अभाव और सही सुझाव ना मिल पाने के कारण अपने खुद की रोजगार की शुरुआत नहीं कर कर पाते हैं . अब आपको अपने ग्रामीण क्षेत्र में खुद के रोजगार की शुरुआत करने के लिए किसी भी महंगे प्रशिक्षण और ट्रेनिंग के लिए बाहर बड़े शहर जाने की आवश्यकता नहीं बल्कि आपको आपके शहर या यूं कहा जाए कि आपके ग्रामीण क्षेत्र में आपके घर पर ही आकर आपको सही सुझाव बिजनेस एक्सपर्ट की टीम देगी.
13 विकास खण्डों में लगेगा जागरूकता शिविर
आरसेटी की बिजनेस टीम अमेठी के 13 विकासखंडों के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को उनके मन मुताबिक बिजनेस की सलाह देती है. ऐसे में जो भी व्यक्ति छोटे से छोटा और बडा से बड़ा रोजगार और बिजनेस शुरू करना चाहे उसे मुफ्त में प्रशिक्षण के साथ बिजनेस में होने वाले सावधानियां और इसकी बारीकियां के बारे में आसानी से समझाया जाता है. जिससे वह कम लागत में अपना अच्छा बिजनेस शुरू कर सके और अच्छी कमाई कर सके. ग्रामीण क्षेत्रों में जिन बिजनेस के क्रेज साल भर रहते हैं. उन बिजनेस के बारे में ही लोगों को सलाह देकर उनसे वह बिजनेस कम लागत पर शुरू कराया जाता है अमेठी में कई ऐसे उद्यमी है जो अपने खुद के व्यवसाय की शुरुआत प्रशिक्षण सीख कर आसानी से कर रहे हैं और अच्छी कमाई भी कर रहे हैं.
मनपसंद बिजनेस कर सकते हैं शुरू
आरसेटी की बिजनेस एक्सपर्ट और डायरेक्टर पूजा लाख ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान समय में जो बिजनेस साल भर चलते हैं. उसमें धूप बत्ती अगरबत्ती मोमबत्ती का बिजनेस है. इसके साथ ही इन बिजनेस के अलावा मशरूम कल्टीवेशन फास्ट फूड अचार चिप्स पापड़ मुरब्बा व्यवसाय के साथ सॉफ्ट टॉय खिलौने के अलावा गुलदस्ता बनाने का काम तेजी से चलता है.
उन्होंने कहा कि इन बिजनेस को 10 से 15 हजार में शुरू कर सकते हैं और कमाई महीने की 30 से 40 हजार आसानी से हो सकती है. उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की किसी भी बेरोजगार को हम सब गांव-गांव जाकर उनसे उनकी रुचि के आधार पर बिजनेस सीखने का काम करते हैं. उनकी बारीकियां के बारे में बताते हैं जिससे वह अपने खुद के रोजगार की शुरुआत करें और आगे बढ़ सके. उन्होंने कहा कि आरसेटी का काम बेरोजगारों को सेवायोजित करना और रोजगार से जोड़ना है, जो लगातार उनके मनपसंद आधारित बिजनेस पर जारी रहता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें