अयोध्या में त्रेता‑युग की झलक, दीपोत्सव 2025 में रंगी‑बिरंगी रोशनी

0
अयोध्या में त्रेता‑युग की झलक, दीपोत्सव 2025 में रंगी‑बिरंगी रोशनी


Last Updated:

Ayodhya News: जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम ने बताया कि इस बार अयोध्या में 19 अक्टूबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा. पिछले साल दीपोत्सव के रिकॉर्ड को एक बार फिर तोड़ा जाएगा. लेजर शो आतिशबाजी आकर्षण की केंद्र होगी जगह-जगह पर एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी

अयोध्या जहां मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम ने जन्म लिया. जहां आज 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद भव्य मंदिर का स्वप्न साकार हुआ. आज इस अयोध्या में हजारों करोड़ों रुपए की विकास की योजनाएं पूरी भी हो चुकी है. पूरी अयोध्या को त्रेता युग की तरह सजाया जा रहा है .ऐसा प्रयास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर भी रहे हैं. अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए अनेक तरह के आयोजन यहां पर होती है. जिनमें से एक भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम भी है.

दीपोत्सव की वजह से अयोध्या को एक नई पहचान विश्व में मिली है. क्योंकि जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है तब से अयोध्या में लगातार दीपावली के एक दिन पहले भव्य और दिव्य दीपउत्सव का आयोजन होता है. इस बार के दीप उत्सव में भी अयोध्या अपने ही बनाए रिकॉर्ड को तोड़ने को तैयार है. जहां सरयू के घाट से लेकर मठ मंदिर तक आधुनिकता का अद्भुत संगम भी देखने को मिलेगा.

दीपोत्सव होगा बेहद खास
अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होगा. राम की नगरी एक नया इतिहास बनाने जा रही है. जब सरयू के घाट और राम की पैड़ी पर लाखों दीपक जगमग होंगे. ग्रीन आतिशबाजी पहली बार श्रद्धालुओं को नया अनुभव करायेगी. 29 अक्टूबर की शाम होने वाला यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का ही प्रतीक नहीं बनेगा बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी संदेश देगा.

दीपोत्सव में होगा ड्रोन शो का आयोजन
इस बार के दीपोत्सव में लगभग 10 मिनट तक ग्रीन आतिशबाजी होगी. ड्रोन शो का आयोजन होगा जहां आसमान से प्रभु राम की लीला का मंचन राम भक्त देख सकेंगे. तो दूसरी तरफ सरयू की जलधारा में रंगीन रोशनी राम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देगी .इस बार के दीपोत्सव में 26 लाख से ज्यादा दीपक जलाकर अवध विश्वविद्यालय के 35000 वॉलिंटियर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे .तो दीपों की श्रृंखलाएं श्रद्धालुओं की भावनाओं और भक्ति का अनोखा प्रतीक भी बनेगी. यानी की सरयू तट पर जहां दिव्यता और आधुनिकता का अद्भुत संगम दिखेगा तो दूसरी तरफ ड्रोन और लेजर शो प्रभु राम की महिमा का वर्णन भी करेंगे.

लेजर शो आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र
जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम ने बताया कि इस बार अयोध्या में 19 अक्टूबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा. पिछले साल दीपोत्सव के रिकॉर्ड को एक बार फिर तोड़ा जाएगा. लेजर शो आतिशबाजी आकर्षण की केंद्र होगी जगह-जगह पर एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर दीप को प्रचलित करेंगे इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होगा पूरी नगरी को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा .

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अयोध्या में त्रेता‑युग की झलक, दीपोत्सव 2025 में रंगी‑बिरंगी रोशनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *