कासगंज इंस्पेक्टर पर FIR के आदेश, अवैध हिरासत-फर्जी GD में फंसे
Last Updated:
FIR against Inspector in Kasganj: जनपद कासगंज के सहावर थाने में तैनात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने अवैध हिरासत और फर्जी जीडी एंट्री के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है. यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत और पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है.
कासगंज सहावर कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा पर एफआईआर का आदेश
कानून का पालन कराने वाली पुलिस पर जब कानून तोड़ने के आरोप लगें तो मामला बेहद गंभीर हो जाता है. कासगंज में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां सहावर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ अवैध हिरासत और फर्जी जीडी एंट्री के आरोपों की जांच में पुष्टि होने के बाद सीजेएम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
जनपद कासगंज के सहावर थाने में तैनात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने अवैध हिरासत और फर्जी जीडी एंट्री के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है. यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत और पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है.
मामले के अनुसार पीड़ित संजय ने कोर्ट में शिकायत दाखिल कर आरोप लगाया था कि उसे अवैध रूप से पुलिस हिरासत में रखा गया और उसके मामले में फर्जी जीडी एंट्री की गई. शिकायत पर सुनवाई करते हुए सीजेएम ने पुलिस अधीक्षक से जांच रिपोर्ट तलब की थी. एसपी द्वारा कराई गई जांच में शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए.
जांच में सामने आया कि जिस समय संजय पर थाने के बाहर हंगामा करने का आरोप लगाया गया था. उस समय वह थाने के अंदर पुलिस हिरासत में मौजूद था. इस तथ्य के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए.
एसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर सीजेएम कोर्ट ने सहावर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(2), 336, 337 और 344 के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है. कोर्ट के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है. मामला अब कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा और संबंधित आरोपों की विस्तृत जांच की जाएगी.
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें