किसानों के लिए मौका….80% सब्सिडी पर मिल रहे कृषि उपकरण, फटाफट करें आवेदन, यह है लास्ट डेट

0
किसानों के लिए मौका….80% सब्सिडी पर मिल रहे कृषि उपकरण, फटाफट करें आवेदन, यह है लास्ट डेट


 सौरभ वर्मा/रायबरेली : यूपी सरकार द्वारा किसानों को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं. जिससे किसान अपनी आमदनी दोगुनी कर सकें. साथ ही वह खेती किसानी के काम को आधुनिक तरीके से करके फसलों से अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकें. प्रदेश सरकार  किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों को अनुदान पर उपलब्ध करा रही है. जिससे किसान आधुनिक कृषि यंत्रों की सहायता से खेती किसानी के काम को आसानी से कर सकें. इसके लिए यूपी सरकार द्वारा कृषि यंत्रीकरण योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत किसानों को किसी भी प्रकार के कृषि यंत्र खरीदने पर उन्हें सब्सिडी के तौर पर अनुदान दिया जाएगा, जिससे किसान आसानी से आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीदकर उनके द्वारा खेती किसानी के काम को आसानी से कर सके.तो लिए कृषि अधिकारी से जानते हैं.आखिर इस योजना का लाभ किसानों को कैसे मिलेगा?

दरअसल रायबरेली जिले के राजकीय कृषि केंद्र शिवगढ़ के सहायक विकास अधिकारी कृषि दिलीप कुमार सोनी लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसान किसी भी तरह के कृषि यंत्र की विभागीय पोर्टल पर बुकिंग कर खरीदारी कर सकते हैं इसके लिए विभाग द्वारा किसानों को अलग-अलग प्रकार के कृषि यंत्रों पर अलग-अलग अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही वह बताते हैं कि विभाग द्वारा 10 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक अनुदान वाले कृषि यंत्रों पर 2500 रुपए व इससे अधिक यानी की एक लाख रुपए से ऊपर तक के अनुदान वाले कृषि यंत्रों पर पांच हजार रुपए की जमानत राशि किसानों को कृषि यंत्रों की बुकिंग करते समय ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी.

इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन 

दिलीप कुमार सोनी के मुताबिक किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट https://agridarsan.up.gov.in पर आगामी 12 जुलाई 2025 तक आवेदन करना होगा. इसके बाद ही आप इस योजना के तहत कृषि यंत्र की खरीद पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं. वह बताते हैं कि एस एम ए एम योजना अंतर्गत कृषि यंत्रों रोटावेटर पावर ऑपरेटेड चिप कटर कंबाइन हार्वेस्ट विद सुपर एसएमएस, हेरो, कल्टीवेटर एक्स्ट्रा रीपर किसान ड्रोन पर 40% तक का अनुदान तो वही फार्म मशीनरी बैंक एफपीओ हेतु 80% तक का अनुदान दिया जा रहा है.

इन यंत्रों की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत का अनुदान

सुपर सीडर, बेलिंग मशीन, स्ट्रारेक, सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाईन्डर, मेज सेलर , बैच ड्रायर , पॉपिंग मशीन, मल्टी क्रोप थ्रेशर, लेजर लैंड लेबर, मिनी दाल मिल, मिनी राइस मिल, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, स्ट्रारीपर , पावर टिलर मल्टीक्रॉप प्लांटर,ट्रैक्टर माउंटेन स्प्रेयर, हाइटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग ,आलू खुदाई मशीन,आलू बोने की मशीन, शुगर केन रिटोन मैनेजर,शुगरकेन सेटलिंग प्लांटर,शुगर केन पॉवर बीडर सहित अन्य कृषि यंत्रों पर मूल्य का 40 से पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है. जो भी किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. बड़े कृषि यंत्रों के लिए ई लाटरी प्रक्रिया द्वारा किसानों का चयन किया जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *