जाम के लिए बदनाम NCR के इस शहर में और मेट्रो दौड़ेगी मेट्रो, आपको भी राहत

0
जाम के लिए बदनाम NCR के इस शहर में और मेट्रो दौड़ेगी मेट्रो, आपको भी राहत


Last Updated:




Gurgaon Metro- दिल्‍ली वालों के लिए राहत भरी खबर है. उन्‍हें आफिस जाने के लिए अपने वाहन का इस्‍तेमाल करने की मजबूरी नहीं होगी. जाम के लिए बदनाम एनसीआर के शहर गुड़गांव में मेट्रो का एक्‍सपेंशन होने जा रहा …और पढ़ें

fशिलान्‍यास के मौके पर आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी .
नई दिल्‍ली. गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का भूमि पूजन शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की.
इससे पूर्व सेक्टर 44 में करीब 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 28.5 किलोमीटर लंबे गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर का भूमि पूजन किया गया.

यह कॉरिडोर मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक विस्तारित होगा तथा इसमें 27 स्टेशन बनाए जाएंगे. यह मेट्रो सेवा नए और पुराने गुरुग्राम को जोड़ने के साथ-साथ नागरिकों के लिए सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला विकल्प बनेगी. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में मेट्रो सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है. वर्ष 2014 तक केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो सेवा उपलब्ध थी, जो अब बढ़कर 24 शहरों में 1066 किलोमीटर हो चुकी है. इसके अतिरिक्त 970 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क निर्माणाधीन है, जिसके पूरा होने पर भारत विश्व में सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क प्रदान करने वाला देश बन जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से गुरुग्राम में जाम की समस्या कम होगी, प्रदूषण घटेगा तथा आवागमन में आसानी होगी. इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि शहरी मंत्रालय द्वारा देशभर में 10 हजार नई बसें रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें से 450 बसें हरियाणा को मिलेंगी तथा 100 बसें विशेष रूप से गुरुग्राम को दी जाएंगी.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह दिन गुरुग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा. उन्होंने बताया कि परियोजना चार वर्षों में पूर्ण होगी और सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, पालम विहार, उद्योग विहार तथा रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थलों पर मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा.

homeharyana

जाम के लिए बदनाम NCR के इस शहर में और दौड़ेगी मेट्रो, आपको भी राहत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *