झड़ने वाले रुक जाएंगे, सफेद हो जाएंगे काले…ये खरपतवार बालों के लिए आखिरी उम्मीद
Last Updated:
Bhringraj benefit : आम बोलचाल की भाषा में इसे घमरा कहते हैं और आयुर्वेद में भृंगराज. यह एक ऐसी औषधीय पौधा है, जो खेत-खलिहानों और खाली मैदान में खुद उग आता है. जानकारी के अभाव में लोग इसे खरपतवार समझ कर नष्ट कर देते हैं. रायबरेली जिले की आयुष चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि भृंगराज में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फ्लेवोनॉयड्स, एल्कलाइड्स, जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर के साथ बालों के लिए भी रामबाण हैं. भृंगराज तेल 2 से 4 सप्ताह में बालों का झड़ना कम कर सकता है. ये बालों को सफेद होने से बचाता है. बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है.
रायबरेली. आयुर्वेद में वनस्पतियों का खास स्थान है. हर औषधि अपने आप में खास है. आज हम बात कर रहे हैं, एक ऐसी औषधीय की, जो खेत-खलिहानों, नालों और खाली मैदान में पाई जाती है. आम बोलचाल की भाषा में इसे घमरा कहते हैं. आयुर्वेद में भृंगराज पुकारते हैं. रायबरेली जिले की आयुष चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि ये कोई साधारण पौधा नहीं है. इसे बरसों से आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता रहा है. जानकारी के अभाव में लोग इसे खरपतवार समझ कर नष्ट कर देते हैं. आयुर्वेद में भृंगराज को केशव राज भी कहा जाता है, जो बालों की तमाम समस्याओं के लिए रामबाण है.
कितने फायदे
डॉ. स्मिता के मुताबिक, भृंगराज में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फ्लेवोनॉयड्स, एल्कलाइड्स, जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर के साथ बालों के लिए भी औषधि का काम करते हैं. भृंगराज का तेल बालों में लगाने से कई फायदे हैं. ये बालों को सफेद होने से बचाता है. बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है. बालों को झड़ने से रोकता है. डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाता है. भृंगराज तेल 2 से 4 सप्ताह में बालों का झड़ना कम कर सकता है. इसे कम से कम 3 महीने तक नियमित रूप से उपयोग करें.
कैसे करें यूज
डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि किसी बड़े बर्तन में सरसों या नारियल का तेल डालकर गर्म करें और उसी में भृंगराज की पत्तियां या पाउडर डाल दें. तब तक पकाएं जब तक की मिश्रण का रंग हरा न हो जाए. इसके बाद उसे उसी बर्तन में रखा रहने दें. डॉ. स्मिता के मुताबिक, जब भृंगराज अपने पूरे तत्व उस तेल में छोड़ दे. तेल को हल्का गुनगुना कर बालों में शाम के समय लगा लें. सुबह होने पर इसे धुल दें. ऐसा करने से बालों को काफी फायदा होगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें