डायबिटीज कंट्रोल से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, 3 महीने मिलने वाला ये फल है बेस्ट
Last Updated:
प्रकृति ने हमें कई ऐसे फल और पौधे दिए हैं जिनका सही तरीके से उपयोग करके हम गंभीर बीमारियों पर काबू पा सकते हैं. इन्हीं में से एक है जामुन, जो खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं. भारत में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मामलों को अक्सर अंग्रेजी दवाइयों से कंट्रोल किया जाता है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी शरीर पर गहरा असर डालते हैं. वहीं गर्मियों में मिलने वाला जामुन न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, बल्कि शरीर के अन्य अंगों को भी लाभ पहुंचाता है — वो भी बिना किसी दुष्प्रभाव के.
शुगर को कंट्रोल करने के लिए अंग्रेजी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, इससे शुगर कंट्रोल तो होता है लेकिन इसके कई हानिकारक साइड इफेक्ट्स भी होते हैं.

ऐसे में गर्मियों के मौसम में मिलने वाला फल जामुन इस रोग के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आयुर्वेदिक दवाओं के सलाहकार डॉ आशीष के अनुसार जामुन का सेवन डायबिटीज के पेशेंट के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

डॉक्टर बताते हैं कि जामुन के फल से लेकर इसके बीज और जमुना से बनने वाला सिरका तक डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है. डायबिटीज के इलाज के लिए जामुन के पेड़ के बीज, छाल और पत्तियों का भी उपयोग किया जा सकता है, जो इस रोग को नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होते हैं.

इसके अलावा, जामुन के बीजों का चूर्ण बनाकर सुबह-शाम नियमित रूप से सेवन करने से डायबिटीज की बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है. जामुन के बीजों में जम्बोलिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है. यह तत्व रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और साथ ही इंसुलिन लेवल को भी बेहतर करता है.

इसके साथ ही जामुन के बीज का पाउडर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है. यह खून में अच्छे HDL कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है.

इसके अलावा जामुन त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. जामुन में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा से कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं. खासकर यदि आपकी स्किन ऑयली है, तो जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह त्वचा को अंदर से साफ करता है और उसे तरोताजा बनाए रखता है. जामुन का एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है.

पोटैशियम से भरपूर होने के नाते जामुन हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जामुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करता है. इसमें मौजूद पोटैशियम खून के प्रवाह को सुचारू रूप से बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है और हृदय पर अधिक दबाव नहीं पड़ता. यही कारण है कि इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक माना जाता है.