दिनदहाड़े 5 साल के मासूम का किडनैप, 2 घंटे में खुली पोल, मास्टरमाइंड निकला पिता

0
दिनदहाड़े 5 साल के मासूम का किडनैप, 2 घंटे में खुली पोल, मास्टरमाइंड निकला पिता


Last Updated:

Chandauli Police: चंदौली के मुगलसराय इलाके से दिनदहाड़े 5 वर्षीय मासूम के अपहरण से इलाके में हड़कंप मच गया. लेकिन चंदौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर हाईवे पर एक चलती कार से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. इस हाई-प्रोफाइल अपहरणकांड में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि मासूम का अपहरणकर्ता कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना पिता निकला. हरियाणा निवासी सोमवीर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी बच्चे को लेकर चंदौली आ गई थी. पुलिस बच्चे को सुरक्षित वापस लाने के लिए रवाना हो चुकी है.

Zoom

पिता ने ही अपने बच्चे का कराया किडनैपिंग.

चन्दौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण से अचानक सनसनी फैल गई. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर से दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित घेराबंदी के चलते महज दो घंटे के भीतर इस खौफनाक अपहरणकांड का पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने हाईवे पर एक चलती कार को रोककर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है, लेकिन जब अपहरणकर्ता की असली पहचान सामने आई, तो वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया.

पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला सच सामने आया कि बच्चे का अपहरण किसी पेशेवर गिरोह ने या फिरौती के लिए नहीं किया था, बल्कि बच्चे का सगा पिता ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था. आरोपी पिता की पहचान हरियाणा निवासी सोमवीर के रूप में हुई है, जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने हाईवे पर ही आरोपियों की कार को ट्रेस कर लिया और बच्चे को उनके चंगुल से मुक्त करा लिया.

पति-पत्नी का विवाद बनी वारदात की वजह
पुलिस की शुरुआती पूछताछ और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे अपहरण कांड की मुख्य वजह पारिवारिक कलह और पति-पत्नी के बीच चल रहा गंभीर विवाद है. आरोपी सोमवीर की शादी चंदौली निवासी इस युवती के साथ हरियाणा में ही हुई थी. दोनों के बीच पिछले कुछ समय से लगातार अनबन चल रही थी.

इसी विवाद से तंग आकर पत्नी लगभग दो महीने पहले अपने पति सोमवीर को बिना बताए अपने पांच साल के बच्चे को साथ लेकर अपने मायके (चंदौली) आ गई थी. पत्नी का इस तरह बच्चे को लेकर चले जाना सोमवीर को नागवार गुजरा. इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर चंदौली आकर बच्चे को जबरन कार से ले जाने (अपहरण) की खौफनाक योजना बनाई.

पुलिस टीम बच्चे को लेने रवाना
बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही चंदौली पुलिस ने जिले के सभी रास्तों और हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया था, जिसके चलते आरोपी चंदौली से ज्यादा दूर नहीं भाग सके. फिलहाल, चंदौली पुलिस की एक टीम बरामद हुए बच्चे को वापस सुरक्षित लाने के लिए रवाना हो चुकी है. पुलिस अब आरोपी पिता और उसके साथी के खिलाफ अपहरण और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *