दूसरे की लाश को बताया अपनी बेटी, पुलिस ने भी करा दिया अंतिम संस्कार, जेल जाते-जाते बचा युवक

0
दूसरे की लाश को बताया अपनी बेटी, पुलिस ने भी करा दिया अंतिम संस्कार, जेल जाते-जाते बचा युवक


Last Updated:

Kaushambi news in hindi : कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 16 साल की बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई. उधर, पुलिस को रेलवे स्टेशन के बीच एक युवती की क्षत-विक्षत लाश मिल गई.

कौशांबी. इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया. मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का है. हैरान कर देने वाली इस घटना में जिस किशोरी को मृत मानकर अंतिम संस्कार तक कर दिया गया था, वह दो महीने बाद इंस्टाग्राम वीडियो कॉल पर जिंदा नजर आई. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसे शहजादपुर थाना क्षेत्र के टेडीमोड़ से सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में न सिर्फ एक झूठी हत्या का केस टला, बल्कि एक निर्दोष युवक जेल जाने से बच गया.

रेल पटरी पर मिली क्षत-विक्षत लाश 

20 मार्च 2025 को कोखराज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी 16 साल की बेटी रेखा (काल्पनिक नाम) के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई. आरोप लगाया कि विष्णु कुमार नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया. लेकिन इस शिकायत से ठीक दो दिन पहले, 18 मार्च को भरवारी और विदनपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात युवती की क्षत-विक्षत लाश मिली थी. पहचान न होने पर नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया. 22 मार्च को रेखा के परिजनों को जब इस शव की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसे ही अपनी बेटी मान लिया. परिवार ने शव लौटाने और पुलिस पर लापरवाही से अंतिम संस्कार करने का गंभीर आरोप लगाया. यह मामला सोशल मीडिया और कुछ टीवी चैनलों की सुर्खियों में आ गया.

दबाव पड़ा तब पुलिस ने लगाया दिमाग

पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शव और परिवार के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेज दिए और साथ ही किशोरी की तलाश भी जारी रखी. 20 मई को पुलिस को सूचना मिली कि रेखा अपने भाई से इंस्टाग्राम वीडियो कॉल पर संपर्क कर रही है. भाई ने पूछताछ में इसकी पुष्टि भी कर दी. इसके बाद सर्विलांस और साइबर टीम ने इंस्टाग्राम की लोकेशन ट्रेस कर, 29 जून को रेखा को टेडीमोड़ (थाना शहजादपुर क्षेत्र) से सकुशल बरामद कर लिया. अब यह साफ हो गया कि रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश किसी और की थी. समय रहते सच्चाई सामने आने से एक निर्दोष युवक हत्या के झूठे आरोप से बच गया.

पुलिस ने बताई पूरी बात

पूरे घटनाक्रम का खुलासा मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी राजेश कुमार ने मंगलवार दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता के दौरान किया. फिलहाल पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि थाना कोखराज के एक गांव में 17 मार्च को एक लड़की का अपहरण हुआ था. इसी मामले में लड़की के परिजनों ने 20 मार्च को एक लड़के पर अपहरण का आरोप लगाकर मुकदमा पंजीकृत करवाया. लड़की आज सकुशल बरामद हो गई है.

homeuttar-pradesh

दूसरे की लाश को बताया अपनी बेटी, जेल जाते-जाते बचा युवक, जानें कैसे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *