न दुकान की जरूरत…न ही मशीन की…घर पर बेहद कम बजट में शुरू करें ये बिजनेस, लाखों में कमाएंगे मुनाफा
Last Updated:
Small Business Idea अगरबत्ती और धूपबत्ती का बिजनेस कम लागत में तगड़ा मुनाफा दे सकता है. इसे घर में शुरू किया जा सकता है और 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है. अच्छी ब्रांडिंग जरूरी है.
हाइलाइट्स
- अगरबत्ती का बिजनेस कम लागत में तगड़ा मुनाफा दे सकता है.
- इस बिजनेस को घर में ही आसानी से शुरू किया जा सकता है.
- अच्छी ब्रांडिंग से प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाई जा सकती है.
इन सामानों की पड़ती है आवश्यकता
कम बजट में अगरबत्ती और धूपबत्ती का व्यवसाय शुरू करने के लिए तकरीबन एक से डेढ़ लाख रुपए तक का निवेश करना होगा. इसके लिए शुरुआत में बिना किसी मशीनी उपकरण का उपयोग किए हुए भी इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं, मार्केट में अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने के लिए कच्ची सामग्री थोक की दुकानों पर उपलब्ध होती हैं. अगरबत्ती बनाने के लिए बांस डंडी, सुगंधित केमिकल, आवश्यक तेल, जिलेटिन के कागज, इत्र, बुरादा और पैकेजिंग के लिए कुछ सामानों की आवश्यकता होगी. इसके अलावा मार्केट में पहले से तैयार अगरबत्ती भी मिलती है, जिसे केवल खुशबूदार तेल में डुबोकर उसे सूखने के बाद उसकी अच्छी पैकेजिंग करते हुए तैयार किया जा सकता है.
प्रोडक्ट तैयार होने के बाद सबसे आवश्यक चीज होती है एक अच्छी ब्रांडिंग की. कोई भी प्रोडक्ट मार्केट में उतना ही अधिक बिकता है, जितना वह देखने में अच्छा होता है और उसकी पैकेजिंग बढ़िया होती है. यह प्रोडक्ट की क्वालिटी के बाद दूसरा सबसे बड़ा फैक्टर माना जाता है. हालांकि किसी ब्रांड के नाम से अगरबत्ती का व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले उसे ब्रांड के नाम का रजिस्ट्रेशन करना बेहद आवश्यक होगा. मनचाहे ब्रांड के नाम से रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपने प्रोडक्ट को मार्केट में आसानी से भेज सकते हैं.
प्रोडक्ट की अच्छी पैकेजिंग के बाद आप इसे मार्केट में अलग-अलग जगह पर थोक या रिटेल भाव से बेच सकते हैं. आप चाहे तो इसके लिए सेल्समैन को भी हायर कर सकते हैं. जिसकी सैलरी प्रोडक्ट के बिकने पर कमीशन के आधार पर तय की जाती है. भारत में अगरबत्ती का व्यापार प्रचलित कुटीर उद्योग में से एक है, जो पूरे देश में लगभग 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है. ऐसे में स्मॉल बिजनेस के रूप में अगरबत्ती का व्यापार एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जो कम लागत और कम समय में अच्छा मुनाफा देसके.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में …और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में … और पढ़ें