न दुकान की जरूरत…न ही मशीन की…घर पर बेहद कम बजट में शुरू करें ये बिजनेस, लाखों में कमाएंगे मुनाफा

0
न दुकान की जरूरत…न ही मशीन की…घर पर बेहद कम बजट में शुरू करें ये बिजनेस, लाखों में कमाएंगे मुनाफा


Last Updated:

Small Business Idea अगरबत्ती और धूपबत्ती का बिजनेस कम लागत में तगड़ा मुनाफा दे सकता है. इसे घर में शुरू किया जा सकता है और 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है. अच्छी ब्रांडिंग जरूरी है.

हाइलाइट्स

  • अगरबत्ती का बिजनेस कम लागत में तगड़ा मुनाफा दे सकता है.
  • इस बिजनेस को घर में ही आसानी से शुरू किया जा सकता है.
  • अच्छी ब्रांडिंग से प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाई जा सकती है.
आजमगढ़. अगर आप किसी स्मॉल बिजनेस आइडिया की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं जो कम लागत में तगड़ा मुनाफा दिला सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए किसी दुकान या किसी गोदाम की आवश्यकता नहीं होगी. हम बात कर रहे हैं अगरबत्ती और धूप बनाने के बिजनेस की. अगरबत्ती और धूप की डिमांड मार्केट में काफी अधिक होती है. ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को शुरू कर रहे हैं, तो इससे तगड़ी कमाई करने का मौका मिल सकता है. इसे घर में ही आसानी से शुरू किया जा सकता है.

इन सामानों की पड़ती है आवश्यकता

कम बजट में अगरबत्ती और धूपबत्ती का व्यवसाय शुरू करने के लिए तकरीबन एक से डेढ़ लाख रुपए तक का निवेश करना होगा. इसके लिए शुरुआत में बिना किसी मशीनी उपकरण का उपयोग किए हुए भी इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं, मार्केट में अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने के लिए कच्ची सामग्री थोक की दुकानों पर उपलब्ध होती हैं. अगरबत्ती बनाने के लिए बांस डंडी, सुगंधित केमिकल, आवश्यक तेल, जिलेटिन के कागज, इत्र, बुरादा और पैकेजिंग के लिए कुछ सामानों की आवश्यकता होगी.  इसके अलावा मार्केट में पहले से तैयार अगरबत्ती भी मिलती है, जिसे केवल खुशबूदार तेल में डुबोकर उसे सूखने के बाद उसकी अच्छी पैकेजिंग करते हुए तैयार किया जा सकता है.

ऐसे करें ब्रांड को तैयार

प्रोडक्ट तैयार होने के बाद सबसे आवश्यक चीज होती है एक अच्छी ब्रांडिंग की. कोई भी प्रोडक्ट मार्केट में उतना ही अधिक बिकता है, जितना वह देखने में अच्छा होता है और उसकी पैकेजिंग बढ़िया होती है. यह प्रोडक्ट की क्वालिटी के बाद दूसरा सबसे बड़ा फैक्टर माना जाता है. हालांकि किसी ब्रांड के नाम से अगरबत्ती का व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले उसे ब्रांड के नाम का रजिस्ट्रेशन करना बेहद आवश्यक होगा. मनचाहे ब्रांड के नाम से रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपने प्रोडक्ट को मार्केट में आसानी से भेज सकते हैं.

20 लाख से अधिक लोगों का रोजगार दे रहा ये बिजनेस 

प्रोडक्ट की अच्छी पैकेजिंग के बाद आप इसे मार्केट में अलग-अलग जगह पर थोक या रिटेल भाव से बेच सकते हैं. आप चाहे तो इसके लिए सेल्समैन को भी हायर कर सकते हैं. जिसकी सैलरी प्रोडक्ट के बिकने पर कमीशन के आधार पर तय की जाती है. भारत में अगरबत्ती का व्यापार प्रचलित कुटीर उद्योग में से एक है, जो पूरे देश में लगभग 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है. ऐसे में स्मॉल बिजनेस के रूप में अगरबत्ती का व्यापार एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जो कम लागत और कम समय में अच्छा मुनाफा देसके.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में …और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में … और पढ़ें

homebusiness

घर पर बेहद कम बजट में शुरू करें ये बिजनेस, लाखों में कमाएंगे मुनाफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *