प्लेन में टॉयलेट के बहाने उठा शख्स, सीधा पहुंच गया कॉकपिट, सब रह गए सन्न

0
प्लेन में टॉयलेट के बहाने उठा शख्स, सीधा पहुंच गया कॉकपिट, सब रह गए सन्न


Last Updated:

Air India Express Flight: यह घटना उस समय हुई जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वाराणसी में लैंड करने ही वाली थी. बताया जा रहा है कि यात्री टॉयलेट जाने के बहाने कॉकपिट के पास पहुंचा और दरवाज़ा खोलने की कोशिश करने लगा.

प्लेन में टॉयलेट के बहाने उठा शख्स, सीधा पहुंच गया कॉकपिट, सब रह गए सन्नबेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में अचानक से अफरातफरी मच गई.
बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में अचानक से अफरातफरी मच गई. फ्लाइट में एक यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब फ्लाइट वाराणसी में लैंड करने ही वाली थी. बताया जा रहा है कि यात्री टॉयलेट जाने के बहाने कॉकपिट के पास पहुंचा और दरवाज़ा खोलने की कोशिश करने लगा. हालांकि, मौके पर मौजूद क्रू मेंबर्स ने उसे तुरंत रोक लिया और किसी तरह की अनहोनी टल गई.

दरअसल सभी विमानों की कॉकपिट का दरवाजा पासवर्ड वाला होता है. यह पासवर्ड सिर्फ विमान के कैप्टन और क्रू को पता होता है. अगर पासवर्ड वाला दरवाजा नहीं होता तो यात्री कॉकपिट के अंदर जा सकता था. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में उस यात्री के साथ कुल 8 और यात्री सफर कर रहे थे.

क्या बता रही एयरलाइन?

लैंडिंग के बाद एयरलाइन ने इस मामले की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटीज़ को दी, जिसके बाद CISF ने उन सभी यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. दरअसल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यात्री का इरादा सिर्फ टॉयलेट का इस्तेमाल करने का था या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी.

इस घटना पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि वाराणसी जा रही फ्लाइट में एक यात्री कॉकपिट एंट्री के पास पहुंच गया था. प्रवक्ता ने कहा कि यात्री टॉयलेट की तलाश में वहां तक पहुंचा था. एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरी तरह से लागू थे और किसी भी तरह से सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ. प्रवक्ता ने यह भी कहा कि लैंडिंग के बाद मामले की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी गई और फिलहाल जांच जारी है.

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

प्लेन में टॉयलेट के बहाने उठा शख्स, सीधा पहुंच गया कॉकपिट, सब रह गए सन्न



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *