प्लेन में टॉयलेट के बहाने उठा शख्स, सीधा पहुंच गया कॉकपिट, सब रह गए सन्न
Last Updated:
Air India Express Flight: यह घटना उस समय हुई जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वाराणसी में लैंड करने ही वाली थी. बताया जा रहा है कि यात्री टॉयलेट जाने के बहाने कॉकपिट के पास पहुंचा और दरवाज़ा खोलने की कोशिश करने लगा.
बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में अचानक से अफरातफरी मच गई.दरअसल सभी विमानों की कॉकपिट का दरवाजा पासवर्ड वाला होता है. यह पासवर्ड सिर्फ विमान के कैप्टन और क्रू को पता होता है. अगर पासवर्ड वाला दरवाजा नहीं होता तो यात्री कॉकपिट के अंदर जा सकता था. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में उस यात्री के साथ कुल 8 और यात्री सफर कर रहे थे.
क्या बता रही एयरलाइन?
इस घटना पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि वाराणसी जा रही फ्लाइट में एक यात्री कॉकपिट एंट्री के पास पहुंच गया था. प्रवक्ता ने कहा कि यात्री टॉयलेट की तलाश में वहां तक पहुंचा था. एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरी तरह से लागू थे और किसी भी तरह से सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ. प्रवक्ता ने यह भी कहा कि लैंडिंग के बाद मामले की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी गई और फिलहाल जांच जारी है.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें