फीका हुआ मानसून, गर्मी ऐसी पड़ेगी, जैसे हो जून, बारिश पर लगा ब्रेक, पढ़ें अपडेट
Last Updated:
UP Weather Live Update: उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में भी आज मौसम की तल्खी से लोग बेहाल दिखेंगे. यहां भी अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आ सकता है.
यूपी का आज का मौसम. (एआई तस्वीर)UP Weather News Live: टिप-टिप बरसेगा पानी
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां ज्यादा प्रभावी नहीं होने से छिटपुट वर्षा होने की ही संभावना है. इसका मतलब यह है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं का मिलन नहीं हो पा रहा है, जिससे मानसून की ताकत कम हो गई है.
UP Weather Live Update: राजधानी लखनऊ में रहेगी चटक धूप
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 27 अगस्त को यानी कि आज धूप खिली रहेगी. इस दौरान तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई में भी मौसम लोगों को गर्मी का अहसास कराएगा.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें