फीका हुआ मानसून, गर्मी ऐसी पड़ेगी, जैसे हो जून, बारिश पर लगा ब्रेक, पढ़ें अपडेट

0
फीका हुआ मानसून, गर्मी ऐसी पड़ेगी, जैसे हो जून, बारिश पर लगा ब्रेक, पढ़ें अपडेट


Last Updated:

UP Weather Live Update: उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में भी आज मौसम की तल्खी से लोग बेहाल दिखेंगे. यहां भी अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आ सकता है.

LIVE: फीका हुआ मानसून, गर्मी पड़ेगी, जैसे हो जून, बारिश पर ब्रेक, पढ़ें अपडेटयूपी का आज का मौसम. (एआई तस्वीर)
UP Weather Update Live: उत्तर प्रदेश में अब मौसम बदलने वाला है. अब मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लगने वाला है और इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार दिनों से उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के दोनों ही संभागों में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो सकते हैं. पढ़े यूपी के मौसम को लेकर पल-पल का अपडेट…

UP Weather News Live:  टिप-टिप बरसेगा पानी
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां ज्यादा प्रभावी नहीं होने से छिटपुट वर्षा होने की ही संभावना है. इसका मतलब यह है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं का मिलन नहीं हो पा रहा है, जिससे मानसून की ताकत कम हो गई है.

UP Weather Live Update: राजधानी लखनऊ में रहेगी चटक धूप
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 27 अगस्त को यानी कि आज धूप खिली रहेगी. इस दौरान तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई में भी मौसम लोगों को गर्मी का अहसास कराएगा.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

LIVE: फीका हुआ मानसून, गर्मी पड़ेगी, जैसे हो जून, बारिश पर ब्रेक, पढ़ें अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *