बहराइच नाव हादसाः जंगल से हटाकर भरथापुर के 136 परिवारों का बन रहा नया घर

0
बहराइच नाव हादसाः जंगल से हटाकर भरथापुर के 136 परिवारों का बन रहा नया घर


Last Updated:

बहराइच के भरथापुर गांव के 136 परिवारों को नाव हादसे के बाद सीएम योगी के आदेश पर जंगल से हटाकर नए मकान दिए जा रहे, लोग बाउंड्री वॉल और स्ट्रीट लाइट की मांग कर रहे हैं. जिले के वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के बीच मौजूद एक गांव भरथापुर जहां पिछले साल नाव दुर्घटना में नौ लोगों ने अपनी जान गवा दी. इसके बाद सीएम योगी ने पूरे गांव को सुरक्षित दूसरे स्थान पर बसाने का निर्णय लिया. जिसको लेकर जमीन चिन्हित की गई और अब 136 परिवारों की नींव पड़ कर तैयार हो गई, जिसके ऊपर जल्द ही छत भी पड़ जाएगी.

ख़बरें फटाफट

बहराइच: जिले के वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के बीच मौजूद एक गांव भरथापुर जहां पिछले साल नाव दुर्घटना में नौ लोगों ने अपनी जान गवा दी. इसके बाद सीएम योगी ने पूरे गांव को सुरक्षित दूसरे स्थान पर बसाने का निर्णय लिया. जिसको लेकर जमीन चिन्हित की गई और अब 136 परिवारों की नींव पड़ कर तैयार हो गई, जिसके ऊपर जल्द ही छत भी पड़ जाएगी.

डर के साये से निकलकर आया परिवार

लोकल 18 की टीम जब 136 परिवार के भवन निर्माण वाले स्थान पर पहुंची तब वहां पर भरथापुर के लोग तंबू लगाकर अपने घर के निर्माण कार्य में मदद करने के साथ-साथ देखरेख भी करते नजर आए. लोगों ने कहा खासकर महिलाओं ने हमारी तीन पीढ़ी उस जंगल में डर के साए में जीने को मजबूर थी. हर तरफ से मौत का साया जंगली हाथी, गेंडे, लेपर्ड का खतरा हमेशा बना रहता था. ऐसे में जिंदगी जीना काफी मुश्किल हो रहा था. पिछले हुए नाव हादसे ने पूरे गांव का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया इसके बाद सीएम योगी तक बात पहुंची और सीएम योगी ने खुद हवाई सर्वेक्षण कर तत्काल पूरे गांव को सुरक्षित स्थान पर बेसन का निर्णय लिया. जमीन चिन्हित की गई और अब मकान बनना शुरू हो गए हैं नींव पड़ गई है छत की तैयारी हो रही है.

स्ट्रीट लाइट लग जाए तो और बेहतर

लोगों ने बातचीत में यह भी बताया है जिस जगह पर भरथापुर के लोगों के मकान बनाए जा रहे हैं. वहीं बगल में स्थित कोई वन्य जीव बकरी को उठा ले गया और खरगोश को भी मार दिया. ऐसे में मकान जहां से बनना शुरू हो रहा है. उसके पीछे जंगल का एरिया है ऐसे में लोगों ने बाउंड्री वॉल उठाने की अपील भी प्रशासन से की. इसके अलावा अपना घर बनाते समय देखरेख में तमाम ऐसे परिवार रोड के किनारे पल्ली तानकर रह रहे और देखरेख कर रहे हैं. लोगों का कहना है ऐसे में हम लोग रह रहे हैं स्ट्रीट लाइट लग जाए तो हम लोग बेहतर रहकर अपने घरों की देखरेख कर पाए जितनी जल्दी बन जायेगा उतनी जल्दी हम इसमें रह सकते हैं.

136 परिवार के मकान बनकर होगा तैयार

सीएम योगी के आदेश के बाद निर्माण कर तेजी से चल रहा है जमीन चिन्हित करने के बाद से ही लगातार निरंतर काम जारी है, 136 परिवारों के मकान निर्माण में लगभग सभी की नींव पड़ चुकी और अब पिलर डालकर दीवार और छत की तैयारी जोरों से चल रही है. इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर पोल और लाइन भी लाइन भी खींची जा चुकी है बस अभी पोलो में लाइट देने का काम बचा है. संभावना जताई जा रही है नवरात्रि तक 136 परिवारों को उनके आशियाने पूरी तरह बना कर उनको सुपरुत कर दिए जाएंगे.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *