बैंकाक से 24 करोड़ का गांजा लेकर पहुंचे दो थाई युवक, लखनऊ एयरपोर्ट पर दबोचा

0
बैंकाक से 24 करोड़ का गांजा लेकर पहुंचे दो थाई युवक, लखनऊ एयरपोर्ट पर दबोचा


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाक से तस्करी के लिए लाई जा रही गांजे की एक बड़ी खेप को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने पकड़ा. पकड़े गए गांजे की कीमत 24 करोड़ बताई जा रही है.

बैंकाक से 24 करोड़ का गांजा लेकर पहुंचे दो थाई युवक, लखनऊ एयरपोर्ट पर दबोचाLucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 24 करोड़ का गांजा

लखनऊ. लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 23.935 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 24 करोड़ रुपए आंकी गई है. यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई.

डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार, दोनों यात्री 26 अगस्त 2025 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 105 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे थे. खुफिया जानकारी के आधार पर इन यात्रियों को हिरासत में लिया गया. उनके चेक-इन बैगेज की गहन तलाशी के दौरान डीआरआई अधिकारियों को संदिग्ध सामग्री मिली. जांच में पाया गया कि बैग में हाइड्रोपोनिक तकनीक से तैयार किया गया उच्च गुणवत्ता वाला गांजा छिपाया गया था.

तस्करों ने कबूला जुर्म

गहन पूछताछ के दौरान दोनों यात्रियों ने ड्रग्स तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. डीआरआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बरामद हाइड्रोपोनिक वीड को वैक्यूम-सील्ड पैकेट्स में छिपाया गया था, ताकि जांच से बचा जा सके. इस तरह का गांजा अपनी उच्च गुणवत्ता और शुद्धता के लिए जाना जाता है, जिसे विशेष हाइड्रोपोनिक तकनीकों से उगाया जाता है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

बरामद मादक पदार्थ को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है. दोनों तस्करों को 27 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. डीआरआई अब इस मामले में जांच कर रही है, ताकि इस तस्करी के पीछे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और संभल में इसके संभावित कनेक्शन का पता लगाया जा सके.

बढ़ रही है तस्करी की घटनाएं

लखनऊ एयरपोर्ट पर हाल के महीनों में ड्रग्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की तस्करी की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है. डीआरआई और कस्टम विभाग लगातार ऐसी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं. इस घटना ने एक बार फिर हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत को रेखांकित किया है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बैंकाक से 24 करोड़ का गांजा लेकर पहुंचे दो थाई युवक, लखनऊ एयरपोर्ट पर दबोचा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *