बैंकाक से 24 करोड़ का गांजा लेकर पहुंचे दो थाई युवक, लखनऊ एयरपोर्ट पर दबोचा
Last Updated:
Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाक से तस्करी के लिए लाई जा रही गांजे की एक बड़ी खेप को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने पकड़ा. पकड़े गए गांजे की कीमत 24 करोड़ बताई जा रही है.
Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 24 करोड़ का गांजा लखनऊ. लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 23.935 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 24 करोड़ रुपए आंकी गई है. यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई.
तस्करों ने कबूला जुर्म
गहन पूछताछ के दौरान दोनों यात्रियों ने ड्रग्स तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. डीआरआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बरामद हाइड्रोपोनिक वीड को वैक्यूम-सील्ड पैकेट्स में छिपाया गया था, ताकि जांच से बचा जा सके. इस तरह का गांजा अपनी उच्च गुणवत्ता और शुद्धता के लिए जाना जाता है, जिसे विशेष हाइड्रोपोनिक तकनीकों से उगाया जाता है.
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
बढ़ रही है तस्करी की घटनाएं
लखनऊ एयरपोर्ट पर हाल के महीनों में ड्रग्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की तस्करी की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है. डीआरआई और कस्टम विभाग लगातार ऐसी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं. इस घटना ने एक बार फिर हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत को रेखांकित किया है.

Principal Correspondent, Lucknow