मेष राशि में आज बना रहा हंस पंचमहापुरुष योग, पार्टनर आएगा करीब, जानिए और क्या होगा?

0
मेष राशि में आज बना रहा हंस पंचमहापुरुष योग, पार्टनर आएगा करीब, जानिए और क्या होगा?


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 June 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको उत्साह, साहस और लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर शक्ति प्रदान करेंगे. मेष राशि में आज हंस पंचमहापुरुष राजयोग बनेगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से 12.46 तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज अशुभ समय राहुकाल 3.46 से 5.30 तक रहेगा. इसमें कोई नया या शुभ काम करने से बचें. सूर्य पराक्रम भाव में रहेगे, जिससे आत्मविश्वास मजबूत होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज हंस पंचमहापुरुष राजयोग बनने जा रहा है. यह योग साहस और शक्ति प्रदान करेंगे, इससे ऊर्जा और उत्साह मिलेगा. आज ऋतु ग्रीष्म है. माष ज्येष्ठ है. तिथि तृतीया है. तिथि द्वितीया है. नक्षत्र मूल है. योग साध्य है. पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 5.23 पर और सूर्यास्त 7.14 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से 12.46 तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे समय तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 3.46 से 5.30 तक रहेगा. इसमें कोई नया या शुभ काम करने से बचें. दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज उत्साह, साहस और लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर शक्ति प्रदान करेंगे. पूरे दिन ऊर्जावान नजर आएंगे. पूरे दिन लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर रहेंगे. चंद्रमा 9वें भाव में गोचर करेंगे, जिससे भाग्य, कर्म और उच्च शिक्षा से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा. यात्रा और गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. सूर्य पराक्रम भाव में रहेगे, जिससे आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

लंबी दूरी में रखें इसका ध्यान

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी. मानसिक और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. अगर लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो खानपान का विशेष ध्यान रखें. सलाह के तौर पर सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करें. योग व प्राणायाम जारी रखें. पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें. प्यार और रिश्तों में समझ की भावना बढ़ेगी. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं. अविवाहित जातकों का किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात के योग बन सकते हैं. सार्थक चर्चा हो सकती है. परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है. धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है. घर का वातावरण सकारात्मक और उत्साह पूर्ण रहेगा.

कैसी होगी आर्थिक स्थिति

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना बन सकती है. निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकता है. नौकरी और करियर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारियां या सम्मान प्राप्त हो सकता है. व्यापारियों के लिए दूरस्थ के क्षेत्र से लाभ के योग बन रहे हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *