रोते हुए आ रही थी बेटी, पापा ने पूछा- क्या हुआ तुमको? बोली- मैथ्स वाले सर बाथरूम में…

0
रोते हुए आ रही थी बेटी, पापा ने पूछा- क्या हुआ तुमको? बोली- मैथ्स वाले सर बाथरूम में…


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ के सेंट जोसेप स्कूल में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ मैंथ्स के टीचर ने छेड़छाड़ की है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.

रोते हुए आ रही थी बेटी, पापा ने पूछा- क्या हुआ तुमको? बोली- मैथ्स वाले सर...लखनऊ में 13 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़. (सांकेतिक तस्वीर)
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक 13 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई है. लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 7 की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गणित के टीचर ने छेड़छाड़ की है.

ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी टीचर मोहित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. छेड़छाड़ की शिकायत करने पर कुछ टीचरों ने छात्रा को धमकाया भी था. छात्रा के पिता ने आरोपी शिक्षक और अन्य अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कराया है. गुरुवार को छात्रा के पिता छुट्टी के समय बेटी को लेने स्कूल पहुंचे थे. सभी बच्चे बाहर आ गए पर पीड़िता बाहर नहीं निकली थी. कुछ देर बाद बेटी को स्कूल के अंदर से रोते हुए पिता ने देखा.

पिता के पूछने पर बेटी ने बताया कि टीचर मोहित मिश्रा करीब 15 दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है. जब उसने इस बात की शिकायत दूसरे टीचरों से की तो कुछ टीचर्स ने धमकाया भी था. बाथरूम जाने तक छात्रा का आरोपी टीचर पीछा करता था. बाथरूम के अंदर जाकर आरोपी टीचर छात्रा से शारीरिक छेड़छाड़ करता था.  छात्रा को धमकाने वाले टीचरों के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है. पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

रोते हुए आ रही थी बेटी, पापा ने पूछा- क्या हुआ तुमको? बोली- मैथ्स वाले सर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *