लैंड करते ही प्लेन के पहिए से निकलने लगी चिंगारी, 250 यात्रियों की अटकी सांसें

0
लैंड करते ही प्लेन के पहिए से निकलने लगी चिंगारी, 250 यात्रियों की अटकी सांसें


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदिया एयरलाइंस की फ्लाइट SV 3112 में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा टल गया. विमान में 250 हज यात्री सुरक्षित रहे. पहिए से चिंगारी और धुआं निकलने पर पायलट ने विमान रो…और पढ़ें

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर हज यात्रियों के विमान में तकनीकी खराबी, बड़ा हादसा टला (AI generated Image)

हाइलाइट्स

  • सऊदिया एयरलाइंस की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आई.
  • लखनऊ एयरपोर्ट पर 250 हज यात्रियों की जान बचाई गई.
  • पायलट और फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला.

लखनऊ. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब सऊदिया एयरलाइंस की फ्लाइट SV 3112 में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. इस विमान में 250 हज यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, जो जेद्दा से लखनऊ पहुंचा था. सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं, और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6:30 बजे सऊदिया एयरलाइंस की फ्लाइट SV 3112 ने लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की. लैंडिंग के बाद टैक्सी वे पर जाते समय विमान के पहिए से अचानक चिंगारी और धुआं निकलने लगा. पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए विमान को रोक दिया, जिससे एक संभावित हादसा टल गया.

20 मिनट के बाद पाया गया काबू

एयरपोर्ट की फायर टीम को तत्काल सूचना दी गई, और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में रिसाव (लीकेज) के कारण यह खराबी आई थी. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अगर यह खराबी टेकऑफ के दौरान हुई होती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट की आपातकालीन टीम की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को रोक दिया. विमान में सवार सभी 250 हज यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया और उनकी सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई.

सऊदिया एयरलाइंस का बयान

सऊदिया एयरलाइंस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फ्लाइट SV 3112 में तकनीकी खराबी की वजह से लैंडिंग के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई. एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. घटना के बाद विमान में सवार हज यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा. हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत यात्रियों को शांत किया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की. लखनऊ एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा, “हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है. तकनीकी खराबी की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है.”

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

लैंड करते ही प्लेन के पहिए से निकलने लगी चिंगारी, 250 यात्रियों की अटकी सांसें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *