वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान लगी आग, 9 श्रद्धालु झुलसे,
Last Updated:
Varanasi News: वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में सावन के आखिरी दिन आग लगने से पुजारी समेत 9 श्रद्धालु झुलस गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है. हादसे के वक्त मंदिर में सैकड़ों लोग मौजूद थे
वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर आग की घटना.वाराणसी के संकठा मंदिर के करीब स्थित आत्म विश्वेश्वर मंदिर में शनिवार देर शाम सावन के आखिरी दिन बड़ा हादसा हो गया. मंदिर में विशेष श्रृंगार आरती के दौरान अचानक आग लगने से पुजारी समेत 9 श्रद्धालु झुलस गए. इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है. हादसे के वक्त मंदिर में सैकड़ों लोग मौजूद थे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. हादसे में घायल हुए 9 श्रद्धालुओं में से 5 को निजी अस्पताल, 2 को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 2 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रृंगार के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे यह हादसा हुआ. वहीं, श्रद्धालुओं ने प्रशासन से धार्मिक आयोजनों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. इस घटना ने सावन के आखिरी दिन की खुशियों को गम में बदल दिया और शहरभर में अफसोस का माहौल है.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें