वाराणसी के नमो घाट पर मर्डर, गार्डों ने पीट-पीटकर मार डाला, घूमने आए थे दो भाई

0
वाराणसी के नमो घाट पर मर्डर, गार्डों ने पीट-पीटकर मार डाला, घूमने आए थे दो भाई


Last Updated:

वाराणसी के नमो घाट पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गार्ड्स ने दो भाइयों को बुरी तरह से पीट दिया. इसके बाद दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक भाई ने दम तोड़ दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चार गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया.

Zoom

वाराणसी के नमो घाट पर युवक की पीट-पीटकर हत्या.

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी के नमो घाट पर बाउंसरों ने एक पर्यटक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. नमो घाट के गार्डों ने दो भाइयों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. नमो घाट पर घूमने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद दर्जनों की संख्या में गार्ड ने दो भाइयों की पिटाई कर दी. दोनों भाई ⁠सोनभद्र से वाराणसी घूमने आए थे. पिटाई में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है. मामले में कार्रवाई करते हुए⁠ ⁠4 गार्ड को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है. वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट का मामला है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *