वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा पूरे देश में हो रहा प्रूव- रायबरेली में राहुल गांधी

0
वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा पूरे देश में हो रहा प्रूव- रायबरेली में राहुल गांधी


Last Updated:

लखनऊ एयरपोर्ट से राहुल गांधी जैसे ही रायबरेली पहुंचे उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. विरोध प्रदर्श प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश सिंह और उनके समर्थकों ने बटोही गेस्ट हाउस के बाहर किया.

वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा पूरे देश में हो रहा प्रूव- रायबरेली में राहुल गांधीरायबरेली पहुंचे राहुल गांधी.
रायबरेलीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं. एक तरफ जहां उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनके काफिले को बीच रास्ते में ही रोक दिया. हालांकि पुलिस के बीच-बचाव से राहुल गांधी का काफिला आगे बढ़ गया. रायबरेली पहुंचकर राहुल गांधी ने बिहार में की गई अपनी यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस समय का मुख्य नारा है कि वोट चोर, गद्दी छोड़ और ये पूरे देश में साबित हो गया है. इसे हम हमेशा ऐसे साबित करते रहेंगे.

वहीं लखनऊ एयरपोर्ट से राहुल गांधी जैसे ही रायबरेली पहुंचे उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. विरोध प्रदर्शन प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश सिंह और उनके समर्थकों ने बटोही गेस्ट हाउस के बाहर किया. राज्य मंत्री और उनके समर्थकों ने “राहुल गांधी वापस जाओ” के जमकर नारे लगाए. प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन किया. घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बटोही होटल के पास हुई, जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम था. दरअसल, देशभर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं में बिहार में राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने से गुस्सा भरा हुआ है.

इसके अलावा राहुल गांधी रायबरेली पहुंचते, उससे पहले एक ही तरह के बैनरों ने सबका ध्यान खींच लिया. इस बैनर पर सपा के मुखिया अखिलेश यादव थे, राहुल गांधी थे और राजद नेता तेजस्वी यादव भी थे. इन तीनों नेताओं की फोटो के नीचे कलयुग का देवता बताया गया था. इन तीनों नेताओं को पोस्टर में ब्रह्मा, विष्णु और महेश बताया गया था. राहुल गांधी आज जब लखनऊ पहुंचे तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा पूरे देश में हो रहा प्रूव- रायबरेली में राहुल गांधी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *