सहारनपुर के इमाम को साथ ले गई ATS, पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े होने का शक
Last Updated:
Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के इमाम को ATS ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन से संदिग्ध संबंधों के आरोप में हिरासत में लिया है. इमाम के मोबाइल में भारत विरोधी सामग्री मिली है. जांच जारी है. इमाम के तार ल…और पढ़ें
Saharanpur News: सहारनपुर के एक मस्जिद के इमाम को ATS ने उठाया (AI Generated Image)
हाइलाइट्स
- ATS ने सहारनपुर के इमाम को हिरासत में लिया.
- इमाम के मोबाइल में भारत विरोधी सामग्री मिली.
- ATS इमाम के आतंकी संगठनों से संबंधों की जांच कर रही है.
सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम को उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन से संदिग्ध संबंधों के आरोप में हिरासत में लिया है. ATS को खुफिया इनपुट मिले थे कि इमाम की गतिविधियां संदिग्ध हैं और उसके तार आतंकी संगठनों से जुड़े हो सकते हैं.
इमाम को बस से यात्रा करते समय हिरासत में लिया गया. कहा जा रहा है कि उसके मोबाइल की जांच में भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ी चैट और ऑडियो सामग्री मिली है. ATS गोपनीय तरीके से पूछताछ कर रही है. गुरुवार देर शाम तक अधिकारियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान देने से परहेज किया.
ATS को खुफिया जानकारी मिली थी कि गंगोह की एक मस्जिद में कार्यरत इमाम की गतिविधियां संदिग्ध हैं. प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल और अन्य उपकरणों से एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े होने के सबूत मिले, जिसमें भारत विरोधी सामग्री साझा की जा रही थी. सूत्रों के अनुसार, इमाम के तार लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM), या हिजबुल मुजाहिदीन जैसे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों से जुड़े हो सकते हैं.
इमाम को गंगोह क्षेत्र से बस में यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया. उसके पास से जब्त मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच शुरू की गई है. ATS को शक है कि इमाम आतंकी संगठनों के लिए स्थानीय स्तर पर समर्थन जुटाने या भर्ती में शामिल हो सकता है. उसके डिवाइस से मिले ऑडियो और चैट में जिहादी प्रचार सामग्री होने की बात सामने आई है. ATS इमाम के संपर्कों, वित्तीय लेन-देन, और व्हाट्सएप ग्रुप के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. संदिग्ध फंडिंग और विदेशी हैंडलर्स से संबंधों की भी जांच की जा रही है.

Principal Correspondent, Lucknow