हरदोई में गंगा स्नान के दौरान 3 लोग डूबे, एक को बचाया गया, दो की तलाश जारी
Last Updated:
UP News Live: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और आपराधिक व हादसों की खबर को जानने की रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको यूपी की तमाम खबरों के अपडेट्स मिलते रहेंगे.
यूपी न्यूज लाइव
यूपी समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत के चलते परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मृतक युवक मृत्युंजय गुप्ता चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार का रहने वाला था. परिजनों ने अस्पताल पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाया है. 10 दिन पहले युवक का पथरी का ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के तीन दिन बाद दर्द से युवक तड़पने लगा था तो अस्पताल द्वारा सिर्फ युवक को ड्रिप लगाकर घर भेज दिया गया था. रविवार रात हालत बिगड़ने पर फिर युवक को अस्पताल लाया गया था. इलाज के दौरान देर रात युवक की दर्द से तड़प तड़प कर मौत हो गई. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Jaunpur News: जौनपुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत
जौनपुर जिले में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराईं कार. घटना में कार सवार दो की मौत व तीन लोग हुए घायल. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती. काशी विश्वनाथ वाराणसी से दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार. पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुटी. बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ के पास हुआ हादसा.
Hardoi News: हरदोई में गंगा स्नान के दौरान तीन युवक डूबे
हरदोई में गंगा स्नान के दौरान तीन युवक डूबे. एक को बचाया गया. दो की तलाश जारी. अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर गंगा घाट की घटना.
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में अफीम तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर जिले में अफीम तस्कर काले खान गिरफ्तार. अफीम तस्कर काले खान के पास से 1 किलो 22 ग्राम अफीम बरामद. काले खान बरेली के थाना शीशगढ़ इलाके का रहने वाला है. काले खान अफीम की खेत लेकर बरेली से शाहजहांपुर आया. वाहन चेकिंग के दौरान थाना बंडा पुलिस को कामयाबी मिली.
Unnao Road Accident: उन्नाव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गुमटी में घुसी, दिव्यांग की मौत
उन्नाव जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गुमटी में घुसी. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खंती में पलट गई. हादसे में एक दिव्यांग युवक की मौत, एक व्यक्ति घायल. दिव्यांग युवक की मौत से परिजनों में आक्रोश. आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर कराया शांत. पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घायल का अस्पताल में इलाज जारी. क्रेन की मदद से खंती में पलटी स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया. गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद मार्ग स्थित बाबा कुटी गांव में देर रात हुआ हादसा.
Sultanpur News: सुल्तानपुर में मिली युवक की लाश
सुल्तानपुर जिले में जल जीवन मिशन परिसर के पास मिला युवक का शव. नगर कोतवाली क्षेत्र के विनोबापुरी लोलेपुर की घटना. जल जीवन मिशन परिसर के पास मिला शव. सूचना मिलते ही नगर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंची और जांच शुरू की. घटना की सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचेय युवक की मौत हत्या है या डूबने से हुई है, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
Jalaun News: जालौन में कोतवाली से महज 100 मीटर दूर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
जालौन जिले में कोतवाली से महज 100 मीटर दूर दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग. बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट खींचकर फरार. वारदात के बाद भतीजे ने किया पीछा, लेकिन आरोपी भाग निकले. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद. फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस. हेलमेट और चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे बदमाश. जालौन नगर के कोतवाली रोड की घटना.
Badaun News: लाल कुआं कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं
बदायूं जिले में ट्रेन के इंजन में धुआं निकलने से मचा हड़कंप. लाल कुआं कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन में में धुआं उठने से दौड़ा रेलवे प्रशासन. ट्रेन के इंजन में धुआं उठने से यात्रियों में मचा हड़कम्प. सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. बरेली-बदायूं रेलवे रूट पर मालगांव हॉट के पास हुई घटना.