आगरा के ताजमहल में प्रवेश और निकासी का फिक्स नहीं है समय, जाने रहस्य

0
आगरा के ताजमहल में प्रवेश और निकासी का फिक्स नहीं है समय, जाने रहस्य


Last Updated:

ताजमहल में प्रवेश और निकासी का समय सूर्य के अनुसार तय किया जाता है. बेहद ही कम लोग इसके बारे में जानते है कि ताजमहल का अपना कोई फिक्स समय नहीं है. यह सूर्य उदय और सूर्य अस्त के आधार पर अपना समय तय करता है. प्रोफेसर राजपाल सिंह ने बताया कि ताजमहल आम तौर पर सूर्योदय से 30 मिनट पहले खुलता है और सूर्यास्त से 30 मिनट पहले बंद हो जाता है. बताया कि मौसम के अनुसार कई बार समय में बदलाव भी होता है.

ख़बरें फटाफट

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते है. ताजमहल की खूबसूरती, नक्काशी और वास्तुकला पर हर कोई फ़िदा हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते है कि ताजमहल में प्रवेश और निकासी का समय कोई निर्धारित नहीं है. यह सूर्य अस्त और उदय के आधार पर निर्धारित होता है. इतिहासकार बताते है कि ताजमहल आम तौर पर सूर्योदय से 30 मिनट पहले खुलता है और सूर्यास्त से 30 मिनट पहले बंद हो जाता है.

बताया कि सर्दियों और गर्मियों में सूर्योदय के समय के अनुसार यह समय थोड़ा बदलता रहता है. ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी द्वार पूरे दिन खुले रहते हैं, जबकि दक्षिणी द्वार पर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ही टिकट मिलती है.

सूर्य तय करता है ताजमहल में प्रवेश और निकासी का समय

आगरा के वरिष्ठ प्रोफेसर राजपाल सिंह ने बताया कि ताजमहल में प्रवेश और निकासी का समय सूर्य के अनुसार तय किया जाता है. बेहद ही कम लोग इसके बारे में जानते है कि ताजमहल का अपना कोई फिक्स समय नहीं है. यह सूर्य उदय और सूर्य अस्त के आधार पर अपना समय तय करता है. उन्होंने बताया कि ताजमहल आम तौर पर सूर्योदय से 30 मिनट पहले खुलता है और सूर्यास्त से 30 मिनट पहले बंद हो जाता है. बताया कि मौसम के अनुसार कई बार समय में बदलाव भी होता है. उन्होंने कहा कि यदि कोई भी ताजमहल दीदार करने के लिए आगरा आ रहा है तो एक बार मौसम और सूर्य उदय व अस्त का समय भी जरूर चैक कर ले जिससे उन्हें सही और सटीक समय की जानकारी हो सके.

सूरज की पहली किरण के बिच ताज का नज़ारा होता है अद्धभुत

प्रोफेसर राजपाल सिंह ने बताया कि गर्मियों में ताजमहल निहारने का सबसे बेस्ट समय सुबह सूरज की पहली किरणों के साथ है. उन्होंने कहा कि इस समय मौसम बेहद सुहाना होता है ऐसे में ताजमहल की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि सुबह ताजमहल देखने का एक फायदा यह होता है कि इस वक़्त भीड़ कम होती है जिससे पर्यटक आसानी से पुरे ताजमहल को निहार सकता है और सेल्फी ले सकता है. गर्मियों में दोपहर के वक़्त थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन सुबह का समय सबसे बेस्ट माना जाता है. उन्होंने कहा कि ज़ब सूर्य कि पहली किरण ताजमहल के सफ़ेद संगमरमर पर पड़ती है तो वह एक अद्धभुत नज़ारा पेश करती है. जैसे जैसे धूप बढ़ती जाती है ताजमहल का रंग अलग दिखने लगता है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *