इन दो सांसदों को मिलने वाला है बड़ा सम्मान, एक का तो फिल्मों से है कनेक्शन

0
इन दो सांसदों को मिलने वाला है बड़ा सम्मान, एक का तो फिल्मों से है कनेक्शन


Last Updated:

Sansad Ratna: देश के कुल 17 सांसदों को इस बार संसद रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के दो सांसद शामिल हैं. गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन और फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल को भी सम्मान…और पढ़ें

कुल 17 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न.

हाइलाइट्स

  • इस बार कुल 17 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न.
  • यूपी के दो सांसदों को यह सम्मान मिलेगा.
  • गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन को भी मिलेगा संसद रत्न.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के दो सांसदों को 2025 का संसद रत्न अवार्ड मिलने वाला है. फूलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद प्रवीण पटेल और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन को यह अवार्ड दिया जाएगा. नागरिक समाज की ओर से वर्ष 2025 का संसद रत्न पुरस्कार देशभर के 17 सांसदों और दो संसदीय समितियों को दिया जाएगा. इस लिस्ट  में उत्तर प्रदेश से फूलपुर लोकसभा सीट के भाजपा सांसद प्रवीण पटेल और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शामिल हैं. यह पुरस्कार संसद में उत्कृष्ट प्रश्न, बहस, विधेयक और उपस्थिति के आधार पर चयनित किया गया है. यह सम्मान जुलाई के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा.

भर्तृहरि महताब और रवि किशन समेत 17 सांसदों और दो संसदीय स्थायी समितियों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है. इन पुरस्कारों की शुरुआत ‘प्राइम पॉइंट फाउंडेशन’ ने की थी. ये पुरस्कार सांसदों को संसद में उनके योगदान के लिए दिए जाते हैं. पुरस्कार विजेताओं का चयन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) के अध्यक्ष हंसराज अहीर की अध्यक्षता वाली निर्णायक समिति ने किया. महताब, सुप्रिया सुले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार), एन. के. प्रेमचंद्रन (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी) और श्रीरंग अप्पा बारणे को ‘संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट व निरंतर योगदान’ के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.

‘प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन’ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ये चार सांसद 16वीं और 17वीं लोकसभा के दौरान शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसद थे और अपने वर्तमान कार्यकाल में भी वे ऐसा ही कर रहे हैं. अन्य पुरस्कार विजेताओं में स्मिता वाघ (भारतीय जनता पार्टी), अरविंद सावंत (शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे), नरेश गणपत म्हस्के (शिवसेना), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस), मेधा कुलकर्णी (भाजपा), प्रवीण पटेल (भाजपा), रवि किशन (भाजपा), निशिकांत दुबे (भाजपा), विद्युत बरन महतो (भाजपा), पी. पी. चौधरी (भाजपा), मदन राठौर (भाजपा), सी. एन. अन्नादुरई (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) और दिलीप सैकिया (भाजपा) शामिल हैं.

विभागों से संबंधित दो स्थायी समितियों वित्त और कृषि को भी संसद में प्रस्तुत उनकी रिपोर्टों के आधार पर पुरस्कार के लिए चुना गया है. वित्त संबंधी स्थायी समिति महताब की अध्यक्षता में संसद की स्थायी समिति है, जबकि कृषि संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी हैं. (इनपुट भाषा से)

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

इन दो सांसदों को मिलने वाला है बड़ा सम्मान, एक का तो फिल्मों से है कनेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *