कुत्तों के लिए बंगला-AC-हीटर, फार्महाउस… खर्च सुन उड़ जाएंगे होश!

0
कुत्तों के लिए बंगला-AC-हीटर, फार्महाउस… खर्च सुन उड़ जाएंगे होश!


Last Updated:

Azamgarh News in Hindi: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक युवक का अपने पालतू कुत्तों के प्रति ऐसा प्यार देखने को मिला है, जो लोगों को हैरान कर रहा है. उसने 50 कुत्तों के लिए आलीशान फार्महाउस, पार्क और AC-हीटर जैसी …और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • आजमगढ़ में युवक ने 50 कुत्तों के लिए फार्महाउस बनाया.
  • कुत्तों के लिए AC, हीटर और पार्क की व्यवस्था की गई.
  • हर महीने कुत्तों की देखभाल पर 20-25 हजार रुपये खर्च होते हैं.
आजमगढ़: कहते हैं कि शौक बड़ी चीज होती है और उसे पूरा करने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरते हैं. आजमगढ़ जिले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां एक शख्स का अपने पालतू कुत्तों से ऐसा लगाव है कि उन्हें जानवर नहीं, बल्कि घर के सदस्य की तरह रखा जा रहा है. उनके खाने-पीने से लेकर रहने तक के लिए सारी लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं. यही नहीं, इनकी देखभाल के लिए चार लोग अलग से रखे गए हैं, जो दिन-रात सिर्फ इन कुत्तों की सेवा में लगे रहते हैं.

कुत्तों के लिए फार्महाउस, बंगला और पार्क
यह पूरा मामला आजमगढ़ के रानी की सराय इलाके का है, जहां देसी और विदेशी नस्ल के करीब 50 कुत्तों को एक आलीशान फार्महाउस में पाला जा रहा है. इन कुत्तों में लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, साइबेरियन हस्की, ग्रेट डेन, शीत्जू और गोल्डन रिट्रीवर जैसी नस्लें शामिल हैं.

कुत्तों को गर्मियों में गर्मी न लगे, इसके लिए कूलर और AC लगाए गए हैं. वहीं सर्दियों में उन्हें ठंड न लगे, इसके लिए रूम हीटर की भी व्यवस्था की गई है. इसके अलावा कुत्तों के खेलने-कूदने और फिटनेस के लिए अलग से पार्क भी बनाया गया है.

हर महीने 20 से 25 हजार रुपये का खर्च
लोकल 18 से बातचीत में सारिका सिंह ने बताया कि कुत्ते पालने का शौक उनके भतीजे को है. उसे कुत्तों से इतना प्रेम है कि वह उनके लिए किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ता. उनके यहां कुत्तों को खाने-पीने से लेकर हर सुविधा दी जाती है. इन 50 कुत्तों की देखभाल के लिए चार लोग रखे गए हैं, जो दिन-रात उनकी सफाई, खाना, एक्सरसाइज और बाकी ज़रूरतों का ध्यान रखते हैं.

homeuttar-pradesh

कुत्तों के लिए बंगला-AC-हीटर, फार्महाउस… खर्च सुन उड़ जाएंगे होश!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *