क्या बीजेपी में शामिल होंगी विधायक पूजा पाल? सीएम योगी से मुलाकात का क्या है संकेत? यूपी की राजनीति में हलचल
Last Updated:
UP News: विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी से निष्कासित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिससे यूपी की सियासत में हलचल मच गई है. उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.
सीएम योगी आदित्यनाथ से विधायक पूजा पाल की मुलाकात.दरअसल, पूजा पाल का नाम यूपी की राजनीति में बेहद अहम है. उनके पति राजू पाल की हत्या 2005 में माफिया अतीक अहमद ने करवाई थी. जिसके बाद पूजा पाल सियासत में सक्रिय हुईं. हाल ही में उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था की नीतियों की तारीफ की थी और अतीक अहमद को माफिया कहा था. जिससे नाराज होकर सपा ने उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. जिसके बाद उनका योगी से मिलना भविष्य की संभावनाओं का संकेत माना जा रहा है.
राजनीति के जानकार मानते हैं कि यदि पूजा पाल भाजपा में शामिल होती हैं तो पार्टी को दो बड़े फायदे हो सकते हैं. पहला कौशांबी और आसपास के इलाकों में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी. दूसरा, भाजपा को यह राजनीतिक संदेश देने का मौका मिलेगा कि वह अपराध और माफियाओं के खिलाफ खड़ी है. वहीं जानकारों का मानना है कि पूजा पाल का भाजपा में शामिल होना केवल संगठनात्मक मजबूती ही नहीं ,बल्कि भावनात्मक और सामाजिक तौर पर भी बड़ा असर डालेगा. खासकर पिछड़े और दलित समुदाय के बीच यह संदेश जाएगा कि भाजपा पीड़ित वर्ग की आवाज को महत्व देती है.
वहीं पूजा पाल का सपा से बाहर होना और अब योगी से मुलाकात करना, समाजवादी पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है. एक ओर सपा खुद को पीड़ितों की आवाज बताती रही है, वहीं दूसरी ओर राजू पाल जैसे हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से जुड़ी पीड़िता को पार्टी से निकालना उसके लिए मुश्किल सवाल खड़े करता है.
हालांकि खुद पूजा पाल ने अभी तक भाजपा ज्वाइन करने की पुष्टि नहीं की है. उन्होंने कहा है कि वे केवल अपने समाज और जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन भारतीय राजनीति में ऐसे संकेत अक्सर भविष्य के बड़े बदलाव की भूमिका तय करते हैं.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें