गब्बर बाबा का गंदा खेल, रेप कर लड़की को ले जा रहा था विदेश, जवानों ने बॉर्डर पर पकड़ा

0
गब्बर बाबा का गंदा खेल, रेप कर लड़की को ले जा रहा था विदेश, जवानों ने बॉर्डर पर पकड़ा


Last Updated:

Fake Baba Arrested: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में झाड़-फूंक के नाम पर एक ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत सामने आई है. पेट दर्द का इलाज कराने गई एक नाबालिग लड़की को मनौव्वर बाबा नामक तांत्रिक ने अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद वह उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण कर नेपाल भगाने की फिराक में था. लेकिन, ठूठीबारी बॉर्डर पर मुस्तैद एसएसबी के जवानों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. आरोपी के घर से एक अवैध मजार भी मिली है.

Zoom

लड़की को नेपाल ले जा रहा बाबा बॉर्डर पर धराया. (सांकेतिक)

UP Fake Baba: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया गया है. इलाज के नाम पर बच्चियों औरतों को आस्था के नाम पर लोगों को ठगने और उनका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है. यहां चौक थाना क्षेत्र में एक ढोंगी बाबा ने झाड़-फूंक के बहाने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इतना ही नहीं, रेप के बाद वह लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की मुस्तैदी ने उसके सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के खोस्टा गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को पेट में दर्द की शिकायत थी. दवा लेने की बजाय परिजनों के विश्वास के चलते वह झाड़-फूंक के लिए मनौव्वर बाबा के पास पहुंच गई. मनौव्वर बाबा ने अपने ही घर के अंदर अवैध रूप से एक मजार बना रखी थी, जहां वह लोगों को अंधविश्वास के जाल में फंसाता था. इसी मजार की आड़ में उसने नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसा लिया और 21 जुलाई को उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.

अपहरण कर नेपाल ले जाते वक्त बॉर्डर पर हुआ गिरफ्तार
रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद, ढोंगी बाबा ने फोन पर बात करते हुए लड़की को बहलाया-फुसलाया. पीड़िता के मुताबिक, बाबा ने उसे जबरन एक गाड़ी में बैठाया और अपहरण कर नेपाल ले जाने की कोशिश की. लेकिन, महराजगंज से सटे ठूठीबारी इंडो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों को उस पर शक हो गया. पूछताछ में जब मामले का खुलासा हुआ, तो एसएसबी ने तुरंत आरोपी मनौव्वर बाबा को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने भेजा जेल, भाई गब्बर बाबा फरार
एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी मनौव्वर बाबा के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस बीच, जब मीडिया की टीम आरोपी के घर खोस्टा गांव पहुंची, तो कई हैरान करने वाले खुलासे हुए. घर के अंदर अवैध मजार के जरिए लंबे समय से लड़कियों को फंसाने और लोगों का शोषण करने का खेल चल रहा था. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस काले कारोबार में मनौव्वर का भाई ‘गब्बर बाबा’ भी पूरी तरह शामिल है. उसने भी अपने घर में इसी तरह की मजार बनाकर लोगों को ठगने का काम शुरू किया हुआ था. फिलहाल गब्बर बाबा पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश की जा रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *