टाइगर रिजर्व में तेंदुओं की बढ़ती संख्या, जानिए कौन-कौन से वन्यजीव मौजूद

0
टाइगर रिजर्व में तेंदुओं की बढ़ती संख्या, जानिए कौन-कौन से वन्यजीव मौजूद


Last Updated:

Chitrakoot News: मानिकपुर प्रथम रेंज के रेंजर सुशील श्रीवास्तव ने जानकारी में  बताया कि रानीपुर टाइगर रिजर्व को वन्य जीवों से भरपूर बनाने का यह प्रयास लगातार जारी है. यहां टाइगर, भालू, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर, सांभर जैसे कई बड़े वन्य जीव देखे जा सकते हैं, इसके अलावा पक्षियों की भी कई दुर्लभ प्रजातियां जैसे मोर, बटेर, तोता और अन्य रंग-बिरंगे पंछी इस जंगल की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं.

भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट अब न केवल धार्मिक स्थल के रूप में बल्कि वन्य जीव पर्यटन के नए केंद्र के रूप में भी तेजी से पहचान बना रही है. मानिकपुर क्षेत्र में स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व है और अब यह क्षेत्र पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने की राह पर है.वन विभाग विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतुओं को बसाकर वन्य जीवन को समृद्ध करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं.

 80 से ज्यादा तेंदुए है मौजूद
वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर वन विभाग की टीम ने एक और वयस्क तेंदुए को बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र के जंगलों से लाकर रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ा है.यह तेंदुआ तीन साल का बताया जा रहा है.जो मानिकपुर प्रथम रेंज के कोर जोन क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी में छोड़ा गया है.अधिकारियों के अनुसार इस समय रानीपुर टाइगर रिजर्व में लगभग 80 से अधिक तेंदुए मौजूद हैं.जो रानीपुर टाइगर रिजर्व घूमने आने वाले पर्यटकों को सफारी की सवारी के दौरान दिखेंगे.

रेंजर ने दी जानकारी 
मानिकपुर प्रथम रेंज के रेंजर सुशील श्रीवास्तव ने जानकारी में  बताया कि रानीपुर टाइगर रिजर्व को वन्य जीवों से भरपूर बनाने का यह प्रयास लगातार जारी है. यहां टाइगर, भालू, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर, सांभर जैसे कई बड़े वन्य जीव देखे जा सकते हैं, इसके अलावा पक्षियों की भी कई दुर्लभ प्रजातियां जैसे मोर, बटेर, तोता और अन्य रंग-बिरंगे पंछी इस जंगल की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं.वन विभाग ने रिजर्व क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी के लिए आधुनिक कैमरा ट्रैप सिस्टम भी लगाया है, जिससे वन्य जीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके,अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रदेश का बड़ा पर्यटन केंद्र बनने जा रहा है, जहां प्रकृति प्रेमियों को जंगल, वन्य जीव और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

टाइगर रिजर्व में तेंदुओं की बढ़ती संख्या, जानिए कौन-कौन से वन्यजीव मौजूद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *