दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से किसानो की सब्जी को दिल्ली मंडी में पहुंचना हुआ आसान

0
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से किसानो की सब्जी को दिल्ली मंडी में पहुंचना हुआ आसान


Last Updated:

किसान रविन्द्र, संदीप और रवि ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि अब हम शाम के समय अपनी सब्जी को तोड़कर उसको पैक कर सुबह लगभग चार पांच बजे अपनी सब्जी को सब्जी मंडी में बेचकर एक अच्छे दाम अर्जित कर सकेगा. यानी कि एक्सप्रेसवे हम लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है. किसानों का यह भी कहना है कि इससे पहले दिल्ली जाने के लिए उनका सोचना पड़ता था, क्योंकि रोड अच्छे नहीं थे और अगर यहां से दिल्ली जाने में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगता था.

ख़बरें फटाफट

सहारनपुरः दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने के बाद अब एक्सप्रेसवे को पूरे तरीके से यातायात के लिए खोल दिया गया है. एक्सप्रेसवे के उद्घाटन होने के बाद अब सहारनपुर के किसानों को दिल्ली की मंडी में अपने फल और सब्जियों को पहुंचाना बेहद आसान हो जाएगा, जो किसान फल व सब्जियों को सहारनपुर की मंडी में बेचकर कम मुनाफा कमा रहे थे, वह अब दिल्ली की मंडी में बेचकर फल और सब्जी से ज्यादा मुनाफा कमा पाएगा.

सहारनपुर के किसानो को सबसे ज्यादा फायदा

आपको बता दे कि सहारनपुर से होकर दिल्ली और देहरादून जा रहा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जिसका सबसे ज्यादा फायदा सहारनपुर के किसानों को होने वाला है, क्योंकि सहारनपुर के जो किसान है वह ज्यादातर सब्जी की खेती करते हैं जिसमें खीरा, कद्दू, बैंगन, लोकी, गोभी, मटर, धनिया, टमाटर आदि सब्जी और उनको अपनी सब्जियों को पास ही के राज्य हरियाणा, हिमाचल, पंजाब या फिर उत्तराखंड में बेचने के लिए जाना होता था. जहां पर उनको सब्जियों के ज्यादा दम नहीं मिल पाते थे. लेकिन जैसे ही इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से उनकी दिल्ली से दूरी कम हुई है अब उनको भी लगने लगा है कि सहारनपुर की जो सब्जी है वह अब दिल्ली की मंडी में एक अच्छे दाम पर बिक सकेगी. क्योंकि दिल्ली जाने के लिए सहारनपुर से मात्र 2 घंटे का समय लगेगा.

दिल्ली की मंडी में पहुंचेगी सहारनपुर की सब्जियां

किसान रविन्द्र, संदीप और रवि ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि अब हम शाम के समय अपनी सब्जी को तोड़कर उसको पैक कर सुबह लगभग चार पांच बजे अपनी सब्जी को सब्जी मंडी में बेचकर एक अच्छे दाम अर्जित कर सकेगा. यानी कि एक्सप्रेसवे हम लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है. किसानों का यह भी कहना है कि इससे पहले दिल्ली जाने के लिए उनका सोचना पड़ता था, क्योंकि रोड अच्छे नहीं थे और अगर यहां से दिल्ली जाने में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगता था. इस कारण से दिल्ली की मंडी में अपनी सब्जी को नहीं भेज पा रहे थे, लेकिन एक्सप्रेसवे का जैसे ही उद्घाटन हुआ तो हम लोगों को भी एक उम्मीद जगी है कि अब हमारी सब्जी देश की सबसे बड़ी मंडी दिल्ली की मंडी में आसानी से 2 से 3 गुना अधिक दाम पर बिक पाएगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *