धनंजय सिंह पर हुई फायरिंग केस में आया फैसला, कोर्ट ने अभय सिंह सहित सभी को किया बरी
Last Updated:
जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह पर हुई फायरिंग मामले में वाराणसी एमपी-एमएलए कोर्ट का बुधवार को फैसला आ गया. कोर्ट ने सपा के बागी विधायक अभय सिंह सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया.
धनंजय सिंह पर फायरिंग मामले में अभय सिंह सहित सभी आरोपी बरी.
वाराणसीः जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर वाराणसी कैंट में हुई फायरिंग मामले में वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है, जिसमें सपा के बागी विधायक अभय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह शामिल थे. साल 2002 में धनंजय सिंह पर हमला हुआ था, जिसमें उनके बाएं हाथ में गोली लगी थी.
क्या है पूरा मामला
यह मामला साल 2002 का है. जब धनंजय सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था. उस समय उन पर उनके गनर और ड्राइवर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी. इस हमले में मुख्य आरोपी के तौर पर सपा से बागी विधायक अभय सिंह का नाम सामने आया था. इसके अलावा एमएलसी विनीत सिंह समेत करीब सात लोगों को इस मामले में नामजद किया गया था.
केस में अंतिम बहस पूरी
घटना के बाद यह मामला काफी सुर्खियों में रहा और लंबे समय से अदालत में विचाराधीन था. अब करीब 24 साल बाद इस केस में अंतिम बहस पूरी हो चुकी थी. जिससे फैसले का इंतजार तेज हो गया था. सुनवाई पूरी होने के बाद दोनों पक्षों के समर्थकों की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हुई थी.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें