नहीं देखा होगा ऐसा प्यार…! नाग की मौत का बदला चुन-चुनकर ले रही नागिन, एक परिवार पर फन वाले मेहमान का कहर

0
नहीं देखा होगा ऐसा प्यार…! नाग की मौत का बदला चुन-चुनकर ले रही नागिन, एक परिवार पर फन वाले मेहमान का कहर


Last Updated:

UP Snake Viral News: 10 दिन से पूरा परिवार दहशत में है. पूरी रात बैठे-बैठे गुजर रही है. लोग दिन में घर से निकलते हैं और शाम होने से पहले वापस आ जाते हैं.

परिवार के तीन लोगों को डसा.

मथुरा: गांव सिहोरा में एक नागिन अपने नाग की मौत का बदला ले रही है. नागिन ने तीन लोगों को डस लिया, जिनमें एक 35 वर्षीय युवक मनोज की मृत्यु हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है. ये घटना तीन दिनों के अंदर हुई है. बायगीरों ने आकर नागिन को पकड़ लिया है, लेकिन इसकी दहशत पूरे गांव में फैल गई है.

गांव सिहोरा के रहने वाले मनोज की पत्नी दुर्गेश के पिछले महीने बेटी हुई थी. दो जुलाई को उसका नामकरण संस्कार हुआ था. उस दिन दुर्गेश का भाई सचिन निवासी छौंक जनपद हाथरस आया था. नामकरण के दिन मनोज के घर में नाग (सांप) दिखाई दिया. सचिन ने लाठी से उसे मार दिया. दूसरे दिन सचिन अपने गांव चला गया. चार दिन बाद घर के अंदर काले रंग की नागिन दिखाई दी. उसे देखते ही घर के अंदर खलबली मच गई.

OYO होटल में शादीशुदा महिला को ले गया जवान युवक, पीछे से आ गया पति, नीले पेटीकोट में ही भाग निकली पत्नी

शोरगुल से नागिन घर के अंदर ही छिप गई. बाद में घर से बाहर भी लोगों ने नागिन को इधर-उधर घूमते हुए देखा. मगर, लोगों ने नजर अंदाज कर दिया. बुधवार की रात मनोज अपने पत्नी बच्चों के साथ घर में सो रहा था. गुरुवार सुबह चार बजे नागिन ने मनोज को डस लिया. उसे जाते हुए मनोज ने देखा तो उसके होश उड़ गए. चीख-पुकार मच गई. दिन निकलने तक झाड़ फूंक करने के लिए बायगीर आएं. उन्होंने झाड़े लगाएं, लेकिन मनोज की तबीयत और बिगड़ने लगी.

परिवार वाले तुरंत मनोज को निजी अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टर ने जयपुर ले जाने की सलाह दी. रास्ते में मनोज ने दम तोड़ दिया. यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. शनिवार को मनोज के जीजा दिनेश घर पर शोक व्यक्त करने आए थे. परिवार वालों ने उन्हें रोक लिया. शनिवार की रात दिनेश एवं मनोज का बड़ा भाई पप्पू एक कमरे में एक ही बेड पर सो गए.

रात लगभग 12 बजे नागिन आई और दोनों के बीच में खड़ी हो गई. कुछ देर बाद दोनों को डस लिया. नागिन के डसते ही घर के अंदर हड़कंप मच गया. गांव में खबर आग की तरह फैल गई. ग्रामीण एकत्रित हो गए और बायगीरों को बुलाया गया. घर के अंदर नागिन को बायगीरों ने पकड़ कर एक डिब्बे में बंद कर दिया. लगभग चार घंटे झाड़ फूंक की गई. थाली बजाई गई. मृतक के भाई राजू का कहना है कि दोनों लोग ठीक हैं. उन्हें अब अस्पताल भेजा गया है.

homeuttar-pradesh

नहीं देखा होगा ऐसा प्यार…! नाग की मौत का बदला चुन-चुनकर ले रही नागिन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *