नहीं देखा होगा ऐसा प्यार…! नाग की मौत का बदला चुन-चुनकर ले रही नागिन, एक परिवार पर फन वाले मेहमान का कहर
Last Updated:
UP Snake Viral News: 10 दिन से पूरा परिवार दहशत में है. पूरी रात बैठे-बैठे गुजर रही है. लोग दिन में घर से निकलते हैं और शाम होने से पहले वापस आ जाते हैं.
परिवार के तीन लोगों को डसा.
गांव सिहोरा के रहने वाले मनोज की पत्नी दुर्गेश के पिछले महीने बेटी हुई थी. दो जुलाई को उसका नामकरण संस्कार हुआ था. उस दिन दुर्गेश का भाई सचिन निवासी छौंक जनपद हाथरस आया था. नामकरण के दिन मनोज के घर में नाग (सांप) दिखाई दिया. सचिन ने लाठी से उसे मार दिया. दूसरे दिन सचिन अपने गांव चला गया. चार दिन बाद घर के अंदर काले रंग की नागिन दिखाई दी. उसे देखते ही घर के अंदर खलबली मच गई.
शोरगुल से नागिन घर के अंदर ही छिप गई. बाद में घर से बाहर भी लोगों ने नागिन को इधर-उधर घूमते हुए देखा. मगर, लोगों ने नजर अंदाज कर दिया. बुधवार की रात मनोज अपने पत्नी बच्चों के साथ घर में सो रहा था. गुरुवार सुबह चार बजे नागिन ने मनोज को डस लिया. उसे जाते हुए मनोज ने देखा तो उसके होश उड़ गए. चीख-पुकार मच गई. दिन निकलने तक झाड़ फूंक करने के लिए बायगीर आएं. उन्होंने झाड़े लगाएं, लेकिन मनोज की तबीयत और बिगड़ने लगी.
रात लगभग 12 बजे नागिन आई और दोनों के बीच में खड़ी हो गई. कुछ देर बाद दोनों को डस लिया. नागिन के डसते ही घर के अंदर हड़कंप मच गया. गांव में खबर आग की तरह फैल गई. ग्रामीण एकत्रित हो गए और बायगीरों को बुलाया गया. घर के अंदर नागिन को बायगीरों ने पकड़ कर एक डिब्बे में बंद कर दिया. लगभग चार घंटे झाड़ फूंक की गई. थाली बजाई गई. मृतक के भाई राजू का कहना है कि दोनों लोग ठीक हैं. उन्हें अब अस्पताल भेजा गया है.