बाराबंकी में बदलने वाला है सफर का अंदाज़! हाईवे होगा फोरलेन, कटेंगे 800 पेड़

0
बाराबंकी में बदलने वाला है सफर का अंदाज़! हाईवे होगा फोरलेन, कटेंगे 800 पेड़


Last Updated:

Barabanki News: बाराबंकी शहर के पुराने नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है. 34 करोड़ की लागत से 4.1 किमी सड़क चौड़ी की जाएगी. इसके लिए 800 पेड़ काटे जाएंगे, जिसकी अनुमति वन विभाग से ली जा…और पढ़ें

यायातायात व्यवस्था होगी सुगम

हाइलाइट्स

  • बाराबंकी के पुराने नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है.
  • 34 करोड़ की लागत से 4.1 किमी सड़क चौड़ी की जाएगी.
  • इसके लिए 800 पेड़ काटे जाएंगे, जिसकी अनुमति वन विभाग से ली जा रही है.

बाराबंकी: बाराबंकी शहर के बीचों- बीच गुजरने वाले पुराने नेशनल हाईवे का अब कायाकल्प होने जा रहा है. लंबे समय से जाम और संकरी सड़क की समस्या झेल रहे लोगों को अब राहत मिलेगी. दरअसल, पीडब्ल्यूडी इस 4 किलोमीटर लंबे हिस्से को टू-लेन से फोरलेन में बदलने की योजना पर काम शुरू कर चुका है. इस परियोजना की कुल लागत 34 करोड़ रुपए तय की गई है.

इस फोरलेन परियोजना के तहत असेनी मोड़ से रामनगर तिराहा तक सड़क चौड़ी की जाएगी. रास्ते में पड़ने वाले बंसल पेट्रोल पंप तक यह विस्तार होगा. बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा, जिससे यातायात सुगम और सुरक्षित हो सके. इस विकास कार्य की राह इतनी आसान भी नहीं है. लेकिन पेड़ों की कटाई सबसे बड़ी चुनौती है. बिजली के खंभों को हटाना और सेना की ज़मीन पर निर्माण के लिए अनुमति लेना होगा.

केंद्रीय स्तर से मिल चुकी है मंजूरी
पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता राजीव कुमार राय ने जानकारी दी कि इस काम के लिए वन विभाग से अनुमति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह क्षेत्र संरक्षित वन क्षेत्र में आता है. कुल 800 पेड़ों को काटा जाना है, जिसके लिए केंद्रीय स्तर से मंजूरी आवश्यक है. अनुमान है कि यह अनुमति प्राप्त होने में लगभग दो महीने का समय लग सकता है.

उन्होंने यह भी बताया कि सड़क का कुल दायरा आठ किलोमीटर है, जिसमें से 4.1 किलोमीटर को फोरलेन में बदला जाएगा. डीएम आवास से बंसल पेट्रोल पंप तक का हिस्सा फिलहाल यथावत रखा जाएगा.

इस कंपनी को मिला टेंडर
परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी निर्भय कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर प्रक्रिया के तहत सौंपी गई है. शासन ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और बजट भी जारी कर दिया गया है. यह चौड़ीकरण न सिर्फ यातायात में सुधार लाएगा, बल्कि भविष्य में किसी भी आपातकालीन स्थिति या त्योहारों के समय ट्रैफिक जाम की समस्या को भी काफी हद तक खत्म कर देगा.

homeuttar-pradesh

बाराबंकी में बदलने वाला है सफर का अंदाज़! हाईवे होगा फोरलेन, कटेंगे 800 पेड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *