महिलाओं के लिए वरदान है ये योजना, सरकार देगी हर महीने इतना रुपये

0
महिलाओं के लिए वरदान है ये योजना, सरकार देगी हर महीने इतना रुपये


Last Updated:

महिला कल्याण विभाग के अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने लोकल 18 से कहा कि विभाग द्वारा निराश्रित महिलाओं के लिए बहुत अच्छी निराश्रित महिला पेंशन योजना चलाई जा रही है. जिसका कोई भी विधवा महिला लाभ ले सकती है.इसके लिए…और पढ़ें

निराश्रित महिलाओं को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है उनके लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता की जा रहा है.विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार द्वारा योजना चलाई जा रही है. जिसमें महिलाओं को पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे मिलेंगे. इसके लिए महिलाओं को विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा.लेकिन इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास कागज पूरे होने चाहिए. वैरिफिकेशन के बाद महिलाओं को इसका लाभ विभाग द्वारा दिया जा सकेगा. विधवा महिलाओं को इस योजना के जरिए क्वाटर्ली किस्तों में पैसे दिए जाएंगे.

हर महीने महिला को मिलेंगे एक हजार रुपए
फिरोजाबाद महिला कल्याण विभाग के अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने लोकल 18 से कहा कि विभाग द्वारा निराश्रित महिलाओं के लिए बहुत अच्छी निराश्रित महिला पेंशन योजना चलाई जा रही है. जिसका कोई भी विधवा महिला लाभ ले सकती है.इसके लिए महिला के पास सभी जरूरी कागज होने चाहिए. वहीं इसका लाभ लेने के लिए महिला किसी भी जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है. इसमें महिला को हर महीने एक हजार रुपए की किस्त को क्वाटर्ली यानि हर तीन महीने में एक हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से दी जाती है.इसका लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 साल से अधिक हो और महिला की साल की इनकम 2 लाख रु होनी चाहिए. इसमें आवेदन करने के बाद महिला के आवेदन का सत्यापन कराया जाता है.

बेवसाइट पर कभी भी कर सकते हैं आवेदन
अधिकारी ने बताया कि कोई भी विधवा महिला कभी भी विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकती है.यह पोर्टल हमेशा खुला रहता है. इसमें ग्रामीण और शहरी इलाकों में अलग-अलग माध्यम से सत्यापन किया जाता है.जिसमें ग्रामीण इलाकों में वीडियोग्राफी के जरिए सत्यापन कराया जाता है तो वहीं शहरी इलाके में एसडीएम के माध्यम से सत्यापन कराया जाता है.इसके लिए महिला का आधार कार्ड,पेन कार्ड,आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

महिलाओं के लिए वरदान है ये योजना, सरकार देगी हर महीने इतना रुपये



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *