महिलाओं के लिए वरदान है ये योजना, सरकार देगी हर महीने इतना रुपये
Last Updated:
महिला कल्याण विभाग के अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने लोकल 18 से कहा कि विभाग द्वारा निराश्रित महिलाओं के लिए बहुत अच्छी निराश्रित महिला पेंशन योजना चलाई जा रही है. जिसका कोई भी विधवा महिला लाभ ले सकती है.इसके लिए…और पढ़ें
हर महीने महिला को मिलेंगे एक हजार रुपए
फिरोजाबाद महिला कल्याण विभाग के अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने लोकल 18 से कहा कि विभाग द्वारा निराश्रित महिलाओं के लिए बहुत अच्छी निराश्रित महिला पेंशन योजना चलाई जा रही है. जिसका कोई भी विधवा महिला लाभ ले सकती है.इसके लिए महिला के पास सभी जरूरी कागज होने चाहिए. वहीं इसका लाभ लेने के लिए महिला किसी भी जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है. इसमें महिला को हर महीने एक हजार रुपए की किस्त को क्वाटर्ली यानि हर तीन महीने में एक हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से दी जाती है.इसका लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 साल से अधिक हो और महिला की साल की इनकम 2 लाख रु होनी चाहिए. इसमें आवेदन करने के बाद महिला के आवेदन का सत्यापन कराया जाता है.
बेवसाइट पर कभी भी कर सकते हैं आवेदन
अधिकारी ने बताया कि कोई भी विधवा महिला कभी भी विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकती है.यह पोर्टल हमेशा खुला रहता है. इसमें ग्रामीण और शहरी इलाकों में अलग-अलग माध्यम से सत्यापन किया जाता है.जिसमें ग्रामीण इलाकों में वीडियोग्राफी के जरिए सत्यापन कराया जाता है तो वहीं शहरी इलाके में एसडीएम के माध्यम से सत्यापन कराया जाता है.इसके लिए महिला का आधार कार्ड,पेन कार्ड,आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.