यूपी TGT के 14 विषयों का रिजल्ट घोषित, एडेड कॉलेजों को मिले 2982 शिक्षक

0
यूपी TGT के 14 विषयों का रिजल्ट घोषित, एडेड कॉलेजों को मिले 2982 शिक्षक


Last Updated:

TGT Results News : यूपी में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 14 विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इसी के साथ, प्रदेश के एडेड कॉलेजों को 2982 शिक्षक मिल गए हैं. आयोग ने 15 विषयों के 3539 पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को कराई थी. अभ्यर्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर नतीजे देख सकते हैं.

Zoom

आयोग ने 3539 पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की थी. (फाइल फोटो)

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने मंगलवार को विज्ञापन संख्या-01/2022 प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 14 विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसी के साथ प्रदेश के एडेड कॉलेजों को 2982 शिक्षक मिल गए हैं. आयोग ने 15 विषयों के 3539 पदों के लिए लिखित परीक्षा 03 और 04 जून 2026 को आयोजित की थी. 30 जून को उपरोक्त पदों के सापेक्ष 1.5 गुणा अभ्यर्थियों को पदों की अर्हता/अभिलेख परीक्षण के लिए सफल घोषित किया गया था. आवेदित पदों के सापेक्ष 14 विषयों के 2982 पदों का परिणाम उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली-1998 के नियम 12(8) के अन्तर्गत तैयार कर आयोग की ओर से घोषित किया गया है.

ये रहे विषय
अभ्यर्थी अपना अंतिम चयन परिणाम आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर देख सकते हैं. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि हिन्दी, संगीत गायन, गणित, संगीत वादन, विज्ञान, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान, उर्दू, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा,वाणिज्य, कृषि और कला विषय है. इन विषयों की विषयवार/श्रेणीवार कट आफ और अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्तांक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि डालकर इसे एक सप्ताह तक देख सकते हैं. इस सम्बन्ध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अन्तर्गत पृथक से कोई प्रार्थना-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

अंग्रेजी का रिजल्ट नहीं
संजय सिंह ने बताया कि अंतिम चयन परिणाम के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थियों का संस्था आबंटन रिक्तियों की संख्या के अनुरूप अधिमानता क्रम में उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली 1998 के नियम-12(10) के अनुसार किया जाएगा. प्रशिक्षित स्नातक अंग्रेजी के विज्ञापित 557 पदों का अन्तिम चयन परिणाम इस विषय की अन्तिम उत्तर कुंजी के विरूद्ध उच्च न्यायालय में योजित याचिका सख्या -9799/2026 के विचाराधीन होने के कारण घोषित नहीं किया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *