राहुल के प्रयागराज दौरे पर आया बड़ा अपडेट, ‘गूंज’ के लिए फिर से मिली परमिशन

0
राहुल के प्रयागराज दौरे पर आया बड़ा अपडेट, ‘गूंज’ के लिए फिर से मिली परमिशन


Last Updated:

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे और छात्रों के साथ उनके प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम ‘गूंज’ का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. केपी ट्रस्ट (कायस्थ पाठशाला) ने पूर्व में निरस्त की गई कार्यक्रम स्थल की अनुमति का आदेश रद्द करते हुए, शर्तों के साथ दोबारा मंजूरी प्रदान कर दी है. जिला प्रशासन द्वारा दी गई अनापत्ति के आधार पर ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने यह फैसला लिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन और मुआवजे की मांग का पत्र वापस लेने के बाद अब यह कार्यक्रम शनिवार, 8 अगस्त को केपी ग्राउंड में ही आयोजित किया जाएगा.

Zoom

राहुल गांधी को प्रयागराज में ‘गूंज’ कार्यक्रम के लिए मिली परमिशन.

प्रयागराज: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन और छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम ‘गूंज’ को लेकर चल रही अनिश्चितता आखिरकार खत्म हो गई है. राहुल गांधी के इस बहुचर्चित कार्यक्रम का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है. कायस्थ पाठशाला यानी केपी ट्रस्ट ने पूर्व में निरस्त किए गए अनुमति आदेश को रद्द करते हुए, कांग्रेस पार्टी को शर्तों के अधीन दोबारा केपी ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति प्रदान कर दी है.

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई अनुमति के आधार पर ही ट्रस्ट ने भी अपना रुख बदला है और दोबारा कार्यक्रम स्थल की मंजूरी दी है. ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी निर्धारित शर्तों का कड़ाई से पालन करते हुए आगे की तैयारियां कर सकती है. इस नए आदेश के बाद अब राहुल गांधी का ‘गूंज’ कार्यक्रम शनिवार, 8 अगस्त को प्रयागराज के ऐतिहासिक केपी ग्राउंड में संपन्न होगा.

अजय राय ने दिया लिखित आश्वासन
अनुमति दोबारा हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केपी ट्रस्ट को एक औपचारिक लिखित आश्वासन पत्र सौंपा है. इसमें पार्टी की ओर से कई महत्वपूर्ण गारंटी दी गई हैं: कांग्रेस पार्टी ट्रस्ट के खेल मैदान और प्रांगण की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. ग्राउंड के केवल उतने ही हिस्से का उपयोग किया जाएगा जिससे वहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों या छात्रों की खेल-कूद गतिविधियों में कोई बाधा न आए. इलाहाबाद हाईकोर्ट या किसी अन्य न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह से सम्मान किया जाएगा और किसी भी आदेश की अवहेलना नहीं होगी. कार्यक्रम के दौरान स्कूल के मुख्य प्रांगण का उपयोग किसी भी रूप में नहीं किया जाएगा. यदि कार्यक्रम के कारण खेल मैदान को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचती है, तो उसकी मरम्मत या व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की होगी.

व्यावसायिक नहीं है संवाद कार्यक्रम
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रों से संवाद का यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-व्यावसायिक है. इसलिए इससे इलाहाबाद हाईकोर्ट के 14 अगस्त 2025 के आदेश का कोई उल्लंघन नहीं होता है. इसके अतिरिक्त, केपी ट्रस्ट द्वारा दोबारा अनुमति दिए जाने की शर्त पर कांग्रेस पार्टी ने ट्रस्ट से मुआवजे की मांग से जुड़ा अपना पुराना पत्र भी वापस ले लिया है. इस समझौते के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ जुट गए हैं.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *