रेलवे ने कर दिया कमाल, 4.5 किमी. लंबी चला दी ट्रेन, लगाने पड़े सात इंजन
Last Updated:
Indian Railways- भारतीय रेलवे ने 4.5 किमी. लंबी ट्रेन चला कर रिकार्ड दर्ज कर दिया है. अब तक सबसे लंबी रेल है. लोग इस ट्रेन के डिब्बे गिनते गितने थक गए, लेकिन ट्रेन खत्म नहीं हुई.
डिब्बे गिनते गिनते थक गए लोग.भारतीय रेलवे के अनुसरर गंजख्वाजा स्टेशन से पहली बार छह खाली बॉक्सन रेक को जोड़कर बनाई गई ‘‘रूद्रास्त्र‘‘ नाम की लंबी मालगाड़ी को चलाया गया, जो अब तक भारतीय रेल की सबसे लंबी मालगाड़ी है. ‘‘रूद्रास्त्र‘‘ द्वारा 5 घंटे में 40 किलोमीटर की औसत स्पीड से गंजख्वाजा स्टेशन से गढ़वा रोड स्टेशन तक की 200 किलोमीटर की दूरी तय की गयी.
डीडीयू डिवीजन है खास
माल ढुलाई तेज होगी
‘‘रूद्रास्त्र‘‘ का सफल संचालन डीडीयू मंडल की बेहतर काम करने की क्षमता, विभागों के बीच तालमेल और अच्छे प्रबंधन का उदाहरण है. इससे माल ढुलाई की रफ्तार और क्षमता दोनों बढ़ेंगी. अगर इन मालगाड़ियों को अलग-अलग चलाया जाता तो इन सभी के लिए छह बार अलग-अलग मार्ग और चालक दल की व्यवस्था करनी पड़ती.