लखनऊ में बीजेपी नेता शिवम सिंह की हत्या में पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 गिरफ्तार

0
लखनऊ में बीजेपी नेता शिवम सिंह की हत्या में पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 गिरफ्तार


Last Updated:

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में अयोध्या के बीजेपी नेता शिवम सिंह की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि सिगरेट को लेकर हुए विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. पकडे गए तीन आरोपियों में से दो का आपराधिक इतिहास भी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लखनऊ में बीजेपी नेता शिवम के हत्यारे गिरफ्तार

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के विभूति खंड इलाके में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता शिवम सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में विभूति खंड पुलिस ने तीन हत्यारोंपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, ज्वाला क्लब के सामने सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था. अयोध्या से शिवम अपने दोस्तों के साथ लखनऊ में पार्टी करने आया था. ज्वाला क्लब में वह दोस्तों के साथ शराब पी रहा था. जहां आरोपियों ने शिवम से सिगरेट मांगी. शिवम ने सिगरेट दी, लेकिन वह नीचे गिर गई. जिसके बाद आरोपियों ने शिवम से सिगरेट उठाकर देने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. पुलिस ने बताया कि शिवम ने कार में बैठकर आरोपियों को गाली दी थी. जिसके बाद नाइके सवार तीनों आरोपियों ने कार का पीछा किया. इसके बाद कठौता चौराहे के पास कार पर हमला किया.

पुलिस ने बताया कि लखनऊ के शांतनु उर्फ अंकित रावत, विवेक तिवारी उर्फ हनी और आजमगढ़ का विवेक सिंह को इस हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है. सिगरेट मांगने के दौरान हुए विवाद के बाद शिवम सिंह की हत्या की गई. इस दौरान शिवम् के दोस्त उन्हें छोड़कर भाग गए. पुलिस ने हत्या इस्तेमाल पत्थर को भी बरामद कर लिया है. सिगरेट को लेकर हुए इस विवाद में ही शिवम की जान चली गई.

आरोपियों ने क्या कहा?

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार में बैठकर शिवम ने उन्हें गाली दी थी. इसी बात पर आरोपियों ने बाइक से कार का पीछा किया. इसके बाद उन्होंने शिवम पर पत्थरों से हमला कर दिया. शिवम  के सिर पर पत्थर लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा. लेकिन उसे अस्पताल पहुंचाने की जगह उसके दोस्त उसे अकेला छोड़कर भाग गए. बुरी तरह घायल शिवन को राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान हुई शिवम की मौत हो गई.

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि आरोपी शांतनु उर्फ अंकित रावत पर 13 और विवेक तिवारी उर्फ हनी पर 5 मुकदमे पहले से दर्ज हैं. हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी पुलिस ने बरामद किया है. बता दें कि अयोध्या बीजेपी युवा मोर्चा का नेता शिवम 25 मई को अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने लखनऊ आया था. इस दौरान महज सिगरेट के विवाद में उसकी हत्या कर दी गयी.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *