लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, उफनती शारदा नदी में पलटी 9 लोगों से भरी नाव

0
लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, उफनती शारदा नदी में पलटी 9 लोगों से भरी नाव


Last Updated:

भीरा थाना क्षेत्र के बेलहा सिकटिहा के पास गुरुवार को शारदा नदी में बड़ा हादसा हो गया। नदी के उस पार स्थित गौढ़ी (पशुओं के डेरे) से दूध लेकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी नाव तेज बहाव के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर कुल नौ लोग सवार थे। इनमें सात लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि दो लोग तेज धारा में बह गए।अनुसार क्षेत्र के बेचेपुरवा, करस

Lakhimpur Kheri News:  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. देर शाम नदी पारघर वापस आते समय अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया. देखते ही देखते नाव नदी की तेज धार में समा गई. नाव पर कुल 9 लोग सवार थे. इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही मौके पर बचाव दल के साथ पुलिस पहुंची. 9 में से 7 लोगों को बचा लिया गया जबकि दो लोग नाव की धारा में बह गए.

भीरा थाना क्षेत्र के बेलहा सिकटिहा के पास गुरुवार को शारदा नदी में बड़ा हादसा हो गया. नदी के उस पार स्थित गौढ़ी (पशुओं के डेरे) से दूध लेकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी नाव तेज बहाव के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई. नाव पर कुल नौ लोग सवार थे. इनमें सात लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली गई, जबकि दो लोग तेज धारा में बह गए, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और लापता लोगों की तलाश अभियान शुरू कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

ग्राउंड जीरो पर पहुंची न्यूज़ 18 लोकल की टीम ने नाव पर सवार राजेंद्र प्रसाद से बातचीत की राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताएं कि शारदा नदी के उसे पार हम लोग भैंस पालन का कार्य करते हैं प्रतिदिन की तरह आज भी दूध लेने के लिए नदी के उस पार‌‌ गए हुए थे दूध लेकर वापस आते समय अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई नाव पलटने के बाद अफरा तफरी मच गई. घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर पहुंच कर हमने अपनी जान बचाई.

एसडीएम ने मोर्चा संभाला

एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताएं कि नाव पर कुल 9 लोग सवार थे. वहीं, सात लोग सकुशल बाहर निकाला है जो पूरी तरीके से स्वस्थ हैं. दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और तलाश शुरू कर दी गई है.

नाव पर सवार 9 लोग की डिटेल

  • रामधार पुत्र श्री राम निवासी ग्राम बेलहा सिकटिहा
  • वीरेन्द्र उर्फ़ चिंटू पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम चकपुरवा
  • सुभाष पुत्र शिवचरन निवासी चकपुरवा
  • अनूप उर्फ कल्लू पुत्र रामचंद्र निवासी चकपुरवा
  • भूरे पुत्र परसराम निवासी चकपुरवा
  • राजेंद्र प्रसाद पुत्र भगवानदीन निवासी चकपुरवा
  • सुशील पुत्र जोधा राम निवासी नया पुरवा

दो लापता हो गए

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, नाव पर सवार दो लोग लापता हो गए हैं. इनकी पहचान कल्लू पुत्र रहूफ निवासी ग्राम गंगा बेहड़ लखीमपुर खीरी है. और दूसरे शख्स की पहचान सोनू पुत्र बिजेंद्र निवासी ग्राम चकपुरवा के रूप में हुई है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *