सरसों की पत्तियां हो रही हैं पीली, करें इसका छिड़काव, उत्पादन होगा दोगुना

0
सरसों की पत्तियां हो रही हैं पीली, करें इसका छिड़काव, उत्पादन होगा दोगुना


Last Updated:

Agri tips: किसानों को सरसों की फसल में जिंक सल्फेट, जिंक और सल्फर का सरसों की फसल में अहम रोल होता है. अगर किसान भाइयों ने सरसों में जिंक सल्फेट का बेसल डोज के रूप में प्रयोग नहीं किया है तो आप सरसों की फसल में छिड़काव के रूप में चेलेटेड जिंक उसका छिड़काव कर सकते हैं. जो आपकी सरसों के पत्तों को पीले से काला करता है.

ख़बरें फटाफट

सहारनपुरः सरसों की फसल खेतों में लहलहा रही है. सरसों में फूल आने के बाद फल में तब्दील हो रही है लेकिन इस समय सरसों के खेतों में कुछ कीटों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है. जो की सरसों के पत्तों और पौधे का रस चूस कर कमजोर कर रहा है. जिससे सरसों में उत्पादन कम होने के साथ तेल की मात्रा काफी हद तक काम हो जाती है. सरसों की फसल अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. इस समय सरसों की फसल पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है.

सरसो की फसल पर करें इसका छिड़काव

किसानों को अगर अपने सरसों की फसलों में सरसों के पत्ते पीले और धब्बेदार नजर आ रहे हैं तो किसान तुरंत ऐसे पत्तों को तोड़कर के उनको गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दे. उसके बाद अपने सरसों के पौधे को हरा भरा और पत्तों को काला बनाने के लिए उसमें कुछ चीजों का छिड़काव जरूरी हो जाता है. सरसों की फसल में तेल की मात्रा को बढ़ाने के लिए किसान जिंक, सल्फर और पोटाश इन चीजों का छिड़काव जरूर करें.

पत्तियां पड़ जाती है पीली

कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी व प्रोफेसर डॉक्टर आई.के कुशवाहा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि सरसों की फसल में कुछ बीमारियां आती है. एक बीमारी सरसों में आती है जो पुरानी पत्तियां हैं वह पीली पड़ जाती है और उन्हें धब्बे पड़ जाते हैं, लार पड़ जाते है और वह सूख जाते हैं. तो मेरा यह सुझाव है किसानों को सरसों में नीचे वाली पत्तियां जिनमें बीमारी आ चुकी है उनको तोड़कर के जमीन में दबा दे पेड़ पर ना छोड़े. इसके बाद किसानों को सरसों में कुछ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. पहले किसानों को सरसों की फसल में जिंक सल्फेट, जिंक और सल्फर का सरसों की फसल में अहम रोल होता है.

इससे उत्पादन होगा बढ़िया

अगर किसान भाइयों ने सरसों में जिंक सल्फेट का बेसल डोज के रूप में प्रयोग नहीं किया है तो आप सरसों की फसल में छिड़काव के रूप में चेलेटेड जिंक उसका छिड़काव कर सकते हैं, बेंटोनिट सल्फर आता है. उसका छिड़काव कर सकते हैं, सल्फर 80WDG आता है उसका छिड़काव कर सकते हैं. इन सभी का छिड़काव करने से सरसों की पीले हो रही पत्तियों का रंग काला हो जाता है भोजन ज्यादा बनता है और तेल की मात्रा बढ़ती है. अगर किसानों ने बसल डोज के रूप में पोटाश का प्रयोग सरसों में नहीं किया है. तो किसान 19-19-19, 20-20-20 का एक छिड़काव सरसों की फसल में कर सकते हैं इससे पोटाश की पूर्ति हो जाती है. तो आप इस तरीके से सर को सरसों की फसल में छिड़काव करके एक अच्छा उत्पादन ले सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

सरसों की पत्तियां हो रही हैं पीली, करें इसका छिड़काव, उत्पादन होगा दोगुना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *