Gold Silver Price Today: सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी! फिर गिरे सोने के भाव, चांदी में उछाल, लखनऊ-वाराणसी में ये है कीमत

0
Gold Silver Price Today: सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी! फिर गिरे सोने के भाव, चांदी में उछाल, लखनऊ-वाराणसी में ये है कीमत


Last Updated:

Gold Silver Price Today: वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि यूपी के सर्राफा मंडी में धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन अब सोने की कीमत लगातार गिर रही है. हालांकि इसके विपरीत चांदी थोड़ा महंगा …और पढ़ें

सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी! फिर गिरे सोने के भाव, फटाफट चेक करें कीमत
वाराणसी. अगर आप सोने के खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है. बीते कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में लगातार सोना की कीमत में कमी देखी जा रही है. 16 अगस्त को फिर यूपी के लखनऊ, वाराणसी और मेरठ के सर्राफा मंडी में सोने की चमक फीकी पड़ी है. राजधानी लखनऊ में सोना 90 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है. वहीं बात वाराणसी की करें तो यहां भी इसकी कीमत में मामूली कमी देखी गई है. बताते चलें कि हर दिन सोना टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटता-बढ़ता रहता है.

16 अगस्त को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 60 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़कर 101330 रुपये हो गया. वहीं 15 अगस्त को इसकी कीमत 1,01,390 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं बात राजधानी लखनऊ की करें तो आज (शनिवार) वहां सोने की कीमत 90 रुपये गिरकर 1,02,140 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके अलावा मेरठ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

50 रुपये गिरा 22 कैरेट का भाव
वहीं बात 22 कैरेट सोने की करें तो वाराणसी के सर्राफा बाजार में शनिवार को उसकी कीमत 50 रुपये कमी के बाद 92900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो रही. इसके पहले 15 अगस्त को इसकी कीमत 92950 रुपये थी. वहीं बात 18 कैरेट सोने को करें तो आज को उसका भाव 40 रुपये गिरकर 76010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

चांदी में मामूली तेजी
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो आज उसकी कीमत में 200 रुपये प्रति किलो की मामूली तेजी आई है. बाजार खुलने के साथ चांदी की का भाव 1,16,0200 रुपये प्रति किलो हो गया. इसके पहले 15 अगस्त को इसकी कीमत 116000 रुपये थी.

धीमी रफ्तार से गिर रहा सोना
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि यूपी के सर्राफा मंडी में धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन अब सोने की कीमत लगातार गिर रही है. हालांकि इसके विपरीत चांदी थोड़ा महंगा हो रहा है. उम्मीद है आगे इसकी कीमतों में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है.

authorimg

vinoy jha

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. …और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी! फिर गिरे सोने के भाव, फटाफट चेक करें कीमत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *