Ground Report: अयोध्या, लखनऊ और प्रतापगढ़ जाने वाले यात्री ध्यान दें, एक सितंबर से 15 दिनों तक बंद रहेगा प्रयागराज का यह पुल

0
Ground Report: अयोध्या, लखनऊ और प्रतापगढ़ जाने वाले यात्री ध्यान दें, एक सितंबर से 15 दिनों तक बंद रहेगा प्रयागराज का यह पुल


Last Updated:

UP News: प्रयागराज में स्थित फाफामऊ पुल से प्रतिदिन हजारों गाड़ियां गुजरती हैं. 1 सितंबर से शुरू हो रही फाफामऊ की मरम्मत की वजह से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर स्कूल को पार करने के लिए लोगों को 40 किलोमीटर की एक्स्…और पढ़ें

प्रयागराज: प्रयागराज शहर गंगा जमुना के बीच स्थित है. मुख्य शहर को जोड़ने के लिए जहां यमुना पर नैनी ब्रिज बनाया गया. वहीं फाफामऊ को जोड़ने के लिए आजाद सेतु और कर्जन पुल है. आजाद सेतु से ही प्रयागराज से प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मौजूद है तो वहीं अयोध्या प्रतापगढ़ सुल्तानपुर को भी यही पुल जोड़ता है. मगर, मरम्मत कार्यों के चलते स्कूल को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा.

2 किलोमीटर के लिए चलना होगा 40 किलोमीटर
प्रयागराज में स्थित फाफामऊ पुल से प्रतिदिन हजारों गाड़ियां गुजरती हैं. 1 सितंबर से शुरू हो रही फाफामऊ की मरम्मत की वजह से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर स्कूल को पार करने के लिए लोगों को 40 किलोमीटर की एक्स्ट्रा दूरी तय करनी पड़ेगी. अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खंड रविंद्र पाल सिंह के मुताबिक स्कूल की मरम्मत को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. जैसे ही यातायात प्रबंधन से हमें पत्र प्राप्त होगा पुल की मरम्मत शुरू हो जाएगी. वहीं एडीसीपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह के मुताबिक 1 सितंबर से इस पुल पर यातायात प्रतिबंधित नियम लागू कर दिया जाएगा और संबंधित अधिकारी को पत्र जारी कर मरम्मत करने की अनुमति मिल जाएगी.

स्कूल जाने में भी छात्रों को होगी परेशानी
प्रयागराज शहर के बाहर फाफामऊ क्षेत्र में जहां शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूल मौजूद हैं. वहीं, उच्च न्यायालय प्रयागराज शहर में मौजूद है. इसके चलते जहां अधिवक्ताओं को शहर पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ेगी, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसके लिए समस्या उठानी पड़ेगी. गुरुकुल मोंटेसरी के प्रबंधक ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले सभी शिक्षक लगभग शहर से ही आते हैं. अगर पुल बंद हो जाता है तो शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में काफी समस्या होगी.

यहां से जाएंगी साधन
प्रयागराज से प्रतापगढ़ फाफामऊ सुल्तानपुर बस्ती लखनऊ जाने के लिए रोडवेज से बस झूसी पुल पार करते हुए सहसों थरवई होते हुए जाएगी. आपको बता दें, स्कूल की मरम्मत के लिए 6 महीने से प्रक्रिया चल रही थी. अब जाकर इसकी अनुमति मिल पाई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यात्री ध्यान दें…! एक सितंबर से 15 दिनों तक बंद रहेगा प्रयागराज का यह पुल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *