चार मूर्ति चौक अंडरपास की छत का काम पूरा, अब बनेगी काली डामर की सड़क, जानें कंस्‍ट्रक्‍शन अपडेट

0
चार मूर्ति चौक अंडरपास की छत का काम पूरा, अब बनेगी काली डामर की सड़क, जानें कंस्‍ट्रक्‍शन अपडेट


Last Updated:

Greater Noida West Charmurti Underpass Opening News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पिछले सप्ताह निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था. उन्होंने निर्देश दिए थे कि अंडरपास को जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि लोगों को आंशिक राहत मिल सके.

Charmurti Underpass : अंतिम सप्ताह तक वाहन इस अंडरपास से गुजर सकेंगे.
Greater Noida West News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को लंबे समय से जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है. तमाम इंतजाम भी फेल रहे हैं. लोगों को कुछ उम्‍मीद चार मूर्ति चौक अंडरपास से है. यहां के निवासियों के लिए एक राहत की खबर है कि चार मूर्ति चौक पर बन रहा अंडरपास अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इस महीने के आखिरी सप्ताह तक इसे आम जनता के लिए खोलने की तैयारी है. जानिए इस अंडरपास का कंस्‍ट्रक्‍शन अपडेट..

ताजा जानकारी के अनुसार, इसका निर्माण कर रही एजेंसी ने अंडरपास की छत (स्लैब) का काम पूरा कर लिया है. अब काली डामर की सड़क बिछाने के लिए मशीनें मौके पर पहुंच चुकी हैं और बुधवार से इसका कार्य शुरू हो जाएगा. अनुमान है कि अंतिम सप्ताह तक वाहन इस अंडरपास से गुजर सकेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पिछले सप्ताह निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था. उन्होंने निर्देश दिए थे कि अंडरपास को जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि लोगों को आंशिक राहत मिल सके. साथ ही, उन्होंने सर्विस रोड की मरम्मत और 60 मीटर रोड की चौड़ाई बढ़ाने के आदेश भी दिए थे.

प्राधिकरण के एसीईओ ने बताया कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए काम को तेजी से पूरा कराया जा रहा है. अंडरपास शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और चार मूर्ति चौक पर लगने वाला घंटों का जाम भी खत्म होगा.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

चार मूर्ति चौक अंडरपास की छत का काम पूरा, अब बनेगी काली डामर की सड़क..





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *