चार मूर्ति चौक अंडरपास की छत का काम पूरा, अब बनेगी काली डामर की सड़क, जानें कंस्ट्रक्शन अपडेट
Last Updated:
Greater Noida West Charmurti Underpass Opening News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पिछले सप्ताह निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था. उन्होंने निर्देश दिए थे कि अंडरपास को जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि लोगों को आंशिक राहत मिल सके.
ताजा जानकारी के अनुसार, इसका निर्माण कर रही एजेंसी ने अंडरपास की छत (स्लैब) का काम पूरा कर लिया है. अब काली डामर की सड़क बिछाने के लिए मशीनें मौके पर पहुंच चुकी हैं और बुधवार से इसका कार्य शुरू हो जाएगा. अनुमान है कि अंतिम सप्ताह तक वाहन इस अंडरपास से गुजर सकेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी.
प्राधिकरण के एसीईओ ने बताया कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए काम को तेजी से पूरा कराया जा रहा है. अंडरपास शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और चार मूर्ति चौक पर लगने वाला घंटों का जाम भी खत्म होगा.
About the Author

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou… और पढ़ें